Latest News

भोपाल। मध्यप्रदेश में रंगो का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास तक होली के रंग में रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया। उन पर सुबह से ही होली का खुमार चढ़ गया था। मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस पर आयोजित होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ जमकर कर रंग-गुलाल खेला। वहीं उन्होंने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सीएम हाउस में होली की भव्य तैयारियां की गई। यहा पर रंगों के साथ फूलों की भी होली खेली गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आम लोगों के साथ होली खेली। बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास में चारों तरफ रंग बिरंगे रंग बिखरे और होली का अद्भुत रंग देखने को मिला।
इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत खंडेलवाल ने खेली होली
बैतूल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी विजय सेवा ट्रस्ट में होली खेली। उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ रंग और गुलाल लगाकर खुशियां बांटीं। उन्होंने अपने घर पर भी लोगों से मुलाकात की। होली की शुभकामनाएं दीं।
Advertisement
