Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

पंजाब भीषण बाढ : राहत पैकेट्स पर राहुुल की तस्वीर लगाकर फंस गई का कांग्रेस, भाजपा ने वीडियो शेयर कर बोला हमला

राहत पैकेट्स पर राहुुल की तस्वीर लगाकर फंस गई का कांग्रेस, भाजपा ने वीडियो शेयर कर बोला हमला
a

admin

Sep 07, 202506:10 PM

नई दिल्ली। पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। 20 से अधिक जिले ऐसे हैं जहां लोग खाने के लिए मोहताज हो गए हैं। ऐसे में समाजसेवी और राजनीतिक दल उनकी मदद करने आगे आ गए हैं। कांग्रेस ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, लेकिन कांग्रेस यहां पर भी सियासी चक्र में फंस गई है। इसकी बड़ी वजह यह हे कि पंजाब के पीड़ितों के लिए गए राहत पैकेट्स पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तस्वीर लगाई गई है। जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया है। इतना ही नहीं भाजपा ने कांग्रेस पर पंजाब में बाढ़ राहत प्रयासों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कांग्रेस की तरफ से भेजी गई बाढ़ राहत सामग्री दिखाई गई। इसमें राहुल गांधी की पुरानी तस्वीर वाले स्टिकर के साथ-साथ राहत सामग्री से लदे ट्रकों पर कांग्रेस नेताओं और पार्टी के बड़े पोस्टर लगे थे। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वास्तविक राहत कार्यों की बजाय राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, और 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ के दौरान भी ऐसा ही एक मामला सामने आया।

कांग्रेस के लिए राजनीति पहले है, राहत आखिर में

प्रदीप भंडारी ने इस मुद्दे को उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, अगर कांग्रेस का उद्देश्य पंजाब में बाढ़ राहत पहुंचाना है, तो वह पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ राहुल गांधी के स्टिकर क्यों चिपका रही है? उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की प्राथमिकता बाढ़ राहत नहीं, बल्कि बाढ़ राहत का राजनीतिकरण है। उत्तराखंड में 2013 में भी कांग्रेस ने गांधी-वाड्रा परिवार के लिए बाढ़ राहत देने में देरी की थी। कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीति पहले है, राहत आखिर में।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder