Download App

Latest News

ऋचा चड्ढा: भरोसेमंद व्यक्ति ने दिया था धोखा : अभिनेत्री ने बयां किया शुरुआती करियर का कड़वा सच

मप्र विधानसभा बजट सत्र : मोहन सरकार को घेरने कांग्रेस ने की हाईलेवल मीटिंग, दूषित पानी, गायों की कटाई और ट्रेड डील रहेगा प्रमुख मुद्दा

मोहन सरकार को घेरने कांग्रेस ने की हाईलेवल मीटिंग, दूषित पानी, गायों की कटाई और ट्रेड डील रहेगा प्रमुख मुद्दा
a

admin

Feb 17, 202612:08 PM

भोपाल। मप्र कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में इंदौर में दूषित जल से लोगों की मौत, भोपाल में सरकारी बूचडखाने में गायों की कटाई, सरकार की खराब वित्तीय स्थिति, अमेरिका ट्रेड डील से किसान और व्यापारियों पर पडने वाले विपरीत प्रभाव, मनरेगा, भ्रष्टाचार, अजा-अजजा वर्ग पर अत्याचार और जंगलों की कटाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक दल की बैठक सोमवार शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी हिस्सा लिया।

विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह बजट सत्र केवल आंकड़ों का खेल नहीं बनने दिया जाएगा, बल्कि प्रदेश की जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से सदन में उठाया जाएगा।

इन मुद्दों को जोरशोर से उठाएगा विपक्ष

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में पीने के पानी में सीवेज मिलावट से उत्पन्न भीषण स्वास्थ्य आपदा में 34 से अधिक लोगों की मौत का मामला। प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की जगह भावांतर योजना थोपने का का मुद्दा। विधानसभा में विपक्ष सरकार से आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर सकता है। साथ ही तीन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल तथा विजय शाह के इस्तीफे की मांग की जाएगी। सरकार में खाली पड़े पदों पर भर्तियों की मांग भी उठाईजाएगी। इसके अलावा भ्रष्टाचार, महिला अपराध एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग पर अत्याचार के मामले भी उठाए जाएंगे। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम एवं स्वरूप बदलने, अमेरिका से ट्रेड डील का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder