Download App

Latest News

बिहार ऐसे फतह करेंगे पीएम मोदी : युवाओं से संवाद कर दिया जीत का मंत्र, बोले- बिहार की समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा यह चुनावमप्र भाजपा: हेमंत की जंबो टीम तैयार : कार्यकारिणी में 25 नेताओं को मिली तवज्जो, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को फिर मिला मौकासीएम मोहन ने बहनों के साथ मनाया भाई दूज का पर्व : बोले- बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का हैं समग्र रूप, पुष्प वर्षा कर किया स्वागतमोदीज मिशन : पीएम पर लिखी बुक बायोग्राफी लिस्ट में होगी में शामिल, बडनगर से पीएमओ तक के सफर का जिक्र, कल होगी लान्चमप्र में उत्साह से मना भाई दूज का पर्व : जेलों में बंद भाइयों को टीका लगाने पहुंची बहनें, प्रशासन ने भी किए थे खास इंतजामरोहित ने अर्धशतक ठोंक रच दिया इतिहास : ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले बने पहले बल्लेबाज, कंगारू भी नहीं कर सके यह कारनामाHealth : सर्दीं के मौसम में लहसुन का सेवन सेहत के लिए है रामबाण, औषधीय गुणों से भरपूर, हृदय रोगों का खतरा भी होता है कम मुंबई क्राइम को बड़ी सफलता : डी कंपनी से जुड़े 256 करोड़ के एमडी ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, कुख्यात तस्कर के करीबी को किया अरेस्ट, दुबई तक फैले थे तारधनतेरस पर यूपीआई का नया रिकार्ड : एक दिन में 1.02 लाख करोड़ हुआ ट्रांजेक्शन, वित्त मंत्री का दावा- खुदरा विक्रेताओं की दीपावली भी रही धमाकेदारमहिला विश्व कप : न्यूजीलैंड ने टास जीतकर भारत को बल्लेबाजी का दिया न्योता, दोनों के लिए करो या मरो की स्थिति

बिहार का रणः महागठबंधन का सीएम चेहरा होंगे तेजस्वी : आरजेडी के दांव से कांग्रेस चारों खाने चित्त, सरकारी बनी तो सहनी बनेंगे डिप्टी सीएम

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 23-10-2025 01:43 PM

अपडेटेड : 23-10-2025 08:13 AM

पटना। बिहार में महागठबंधन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ेगा। दरअसल महागठबंधन ने गुरुवार को संयुक्त पीसी कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। साथ ही, मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद देने की घोषणा की। बता दें कि कांग्रेस तेजस्वी के नाम पर सहमत नहीं थी, लेकिन आरजेडी के दांव के आगे कांग्रेस चारों खाने चित हो गई और मतदान से दो सप्ताह पहले तेजस्वी के नाम पर मुहर लगा दी।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

गहलोत ने एनडीए से सीएम का चेहरा घोषित करने की मांग

गहलोत ने कहा कि सामाजिक समीकरणों के आधार पर अन्य उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने एनडीए से भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीए को भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करनी होगी। पिछले चुनाव में हम लोग थोड़े सीटों के कारण सरकार नहीं बना पाए थे। इस बार हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं।

बिहार के लोग चाहते हैं बदलाव

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। बिहार ही नहीं, पूरे देश की हालत खराब है। उन्होंने भाजपा पर धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर प्रदेश के चुनाव में उनका मॉडल अलग होता है और उसी मॉडल के जरिए वे चुनाव मैदान में जाते हैं। भाजपा झूठे वादे और विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता पाना चाहती है। आज बिहार में बेरोजगारी बढ़ गई है। छात्र, युवा, किसान, महिलाएं और आम लोग परेशान हैं।

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। प्रदेश में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder