Download App

Latest News

ताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशनऑस्कर : 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्डKarni Mata Temple : राजस्थान का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां चूहों का जूठा प्रसाद ही माना जाता है सबसे पवित्र

बंगाल का चुनावी संग्राम : कांग्रेस नेता सिंघवी ने दीदी के साथ गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इसके सिवाय पार्टी के पास विकल्प नहीं

कांग्रेस नेता सिंघवी ने दीदी के साथ गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इसके सिवाय पार्टी के पास विकल्प नहीं
G

Ganesh Sir

Mar 16, 202611:13 AM

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को पार्टियों के भाग्य का फैसला होगा। चुनाव से पहले आए सर्वे की मानें तो इस बार भाजपा बंगाल में टीएमसी को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है। मतदान से पहले राजनीतक दल गठबंधन करने को लेकर एक्टिव हो गए हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का गठबंधन होना चाहिए। सही आंकड़े पर गठबंधन के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, यह मेरा निजी मत है कि बंगाल में गठबंधन होना चाहिए। लेकिन कई कारण होते हैं, जिसके कारण गठबंधन नहीं हो पाते हैं। यह हमारा फैसला या कुछ नेताओं का फैसला नहीं हो सकता है। कांग्रेस में तीन-चार लोग ये फैसला लेते हैं।

सिंघवी ने की ममता की सराहना

उन्होंने आगे कहा, मेरा अपना मानना है कि चुनाव का समय नजदीक आ चुका है, इसलिए सही आंकड़े पर गठबंधन के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है। मैं फिर से कहूंगा कि यह मेरा निजी मत है। इसी बीच, सिंघवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में अगर कोई नेता है, जो जनता के दिल और दिमाग में बस चुका है, वह ममता बनर्जी हैं। उनकी नसों में बंगाल की संस्कृति और विरासत की दौड़ चल रही है।

बंगाल की नश को समझती हैं ममता

कांग्रेस नेता ने कहा कि ममता बनर्जी में बहुत ऊर्जा, ताकत, दिशा और गति है। वो बंगाल की नश को समझती हैं। भारत के नेताओं में सभी को मिलाकर विशेष रूप से महिलाओं को मिलाकर इनसे बेहतर राजनीति कोई नहीं कर सकता है। भाजपा के चुनावी कैंपेन को लेकर भी अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ष्मेरा मानना है कि भाजपा सिर्फ एक माहौल बना रही है। हर किसी की निजी जिंदगी कभी न कभी खत्म होती है। लेकिन यह समझना की भाजपा के लिए अब सही समय आ गया है तो यह बिल्कुल ऐसा नहीं है।

बंगाल की जनता से न घबराने की अपील

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, हल्ला शोरगुल रहेगा, जैसे पिछली बार बनाया गया था। उस समय माहौल बना दिया गया था कि वह (भाजपा) जीत रहे हैं और 202, 225 और 250 जैसे आंकड़े दिए गए थे। लोगों को भी लगने लगा था कि बंगाल स्वीप कर रहा है, लेकिन खोदा पहाड़ और निकला चूहा वाली कहावत सिद्ध साबित हुई। इसलिए बंगाल की जनता घबराए नहीं, यह भाजपा की बिगुल बजाने की प्रवृति है।

उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में पैसों का भी दुरुपयोग होगा और यह निश्चित रूप से होगा। इस मामले में दूसरी पार्टियों के मुकाबले भाजपा सैकड़ों कोस आगे है। भाजपा के मूल ढांचे को पूरी तरह से ऊपर-नीचे कर दिया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
बंगाल का चुनावी संग्राम : कांग्रेस नेता सिंघवी ने दीदी के साथ गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इसके सिवाय पार्टी के पास विकल्प नहीं