Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमभारतीय शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक : बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखी तेजी खाद की कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं : मिडिल ईस्ट वार के बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग, दिए सख्त निर्देशदिल्ली विधानसभा में गूंजा शीशमहल मुद्दा : मंत्री वर्मा ने खोली ‘महंगे राज’ की परतें, पढ़ें पूरी खबरछिंदवाड़ा का जहरीला सिरप कांड : एसआईटी ने कोर्ट में पेश की फाइनल रिपोर्ट, गुनहगारों की बढ़ी मुश्किलें

मप्र में बदला मौसम का रुख : बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलें हुईं तबाह, मौसम विभाग ने किसानों की और बढ़ाई टेंशन

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलें हुईं तबाह, मौसम विभाग ने किसानों की और बढ़ाई टेंशन
a

admin

Mar 20, 202601:55 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम के रुख में अचानक ने सूबे के अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें भी खींच दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जहां आम जनजीवन को प्रभाववित किया है। वहीं खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर सो गई हैं। यही नहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जहां कहीं ओले गिरने तो कहीं तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक साथ सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। राज्य के बड़े हिस्से में गुरुवार की रात से मौसम में बड़ा बदलाव आया, तेज हवाएं चलीं, और उसके बाद बारिश हुई और कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। राज्य के मौसम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में यह बदलाव आया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, तो वहीं 10 स्थानों पर आंधी के साथ ओले भी गिरने की खबरें आ रही हैं।

गेहूं-चना की फसलों को हुआ भारी नुकसान

बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, चना की फसलों को भी नुकसान हुआ है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी राज्य के बड़े हिस्से में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं कई स्थानों पर तो बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम के वर्तमान हालात से किसानों की बढ़ी चिंता

कृषि के जानकारों का कहना है कि मौसम में आए इस बदलाव का रबी की फसल के साथ गेहूं और चना को बड़ा नुकसान हो रहा है क्योंकि ओले गिरने और आंधी के साथ बड़े पैमाने पर फसलें खेत में बिछ गई हैं और उनके खराब होने का खतरा है। स्थिति तब और विकट हो गई जब कई स्थानों पर कटी हुई फसलें खुले खेतों में ही भीग गईं। मौसम के वर्तमान हालात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 28 जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट बाकी जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों को खुले में जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भोपाल समेत कई शहरों में बदला मौसम

राजधानी भोपाल में देर रात और तड़के सुबह तेज बारिश हुई। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, बैतूल, मैहर और पांढुर्णा में भी मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश दर्ज की गई। ओलावृष्टि और तेज बारिश से गेहूं और संतरे की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह खेतों में खड़ी फसल गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

जनजीवन हो सकता है प्रभावित

कई जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे बिजली सप्लाई और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 मार्च के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder