Latest News

भोपाल। यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे कथावाचक और श्रीपंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले से दिल्ली पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी के हवाले से बताया गया है कि राजस्थान की युवती का न तो शिकायती आवेदन मिला है और न ही ई-मेल आया है। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के प्रमुख अखबार ने इस पूरे मामले को विस्तार से प्रकाशित किया है, जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख है।
गौरतलब है कि इंटरनेट मीडिया पर एक ई-मेल तेजी से प्रसारित हो रहा है। जिसमें राजस्थान की युवती ने उत्तम स्वामी महाराज पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजे मेल में अपनी और अपने पूरे परिवार के सुरक्षा की मांग की है। युवती ने ई-मेल में लिखा है कि शिकायत की भनक लगते ही उन पर समझौते के लिए भारी दबाव बनाया जा रहा है। इस आरोपों ने आध्यात्मिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। मध्यप्रदेश में इस मुद्दे को लेकर काफी गहमा-गहमी है।
अखबार का दावा है कि इस घटनाक्रम के बाद उत्तम स्वामी और उनके सेवादारों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि स्वामी पर यह आरोप उस समय लगे जब वे जबलपुर में एक कथा कर रहे थे। इन आरोपों के बाद से वे कथा के बीच से ही अचानक अज्ञातवास पर चले गए थे।
Advertisement
