Download App

Latest News

अजय हुड्डा और कविता जोशी की केमिस्ट्री : 'बालम माकोडे वर्गा' में देसी अंदाज से खींचा ध्यानमप्र में बिजली कंपनियों की मनमानी : स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को थमा रहीं हजारों का बिल, शिकातयों के आंकड़ा एक लाख के पारवल्लभ भवन दलालों का अड्डा बना, : जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा जो आरोप कांग्रेस पर लगाती थी, वही अब लग रहे स्वयं परशैक्षणिक उपयोग के लिए आरक्षित जमीन पर फर्जीवाड़ा : 40,600 वर्गफीट भूमि कब्जाने वालों पर ईओडब्ल्यू ने कसा शिकंजा, दर्ज की एफआईआर

सियासत : एलपीजी गैस सिलेंडर को प्रदर्शन और चाय की चुस्की, भाजपा सांसद ने राहुल पर ऐसे कसा तंज

एलपीजी गैस सिलेंडर को प्रदर्शन और चाय की चुस्की, भाजपा सांसद ने राहुल पर ऐसे कसा तंज
a

admin

Mar 13, 202612:24 PM

नई दिल्ली। एलजीपी गैस सिलेंडर को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को संसद के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमाम इंडिया गठबंधन के नेताओं के चाय पीते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ। राहुल गांधी की चाय की चुस्की को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तंज किसा है। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल को वोकेशनल लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा बताया और कहा कि उनका उद्देश्य पिकनिक मनाना है।

राहुल को न गरीबों की और न ही देश की चिंता

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, वे (राहुल गांधी) वोकेशनल लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा हैं और उनका मुख्य उद्देश्य पिकनिक मनाना है। इसलिए पिकनिक मनाने वाले को पूरा देश पहचानता है। उन्हें न तो गरीबों की चिंता है और न ही देश की चिंता है, देश उन्हें अच्छी तरह से जानता है।

निशिकांत ने राहुल को दी चुनौती

एलपीजी पर विपक्ष के प्रदर्शन पर निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि इसमें न्यूक्लियर फैसिलिटी का निर्माण, हाइडिल पावर बढ़ाने, रेलवे विद्युतीकरण और कोयला गैसीकरण की बात कही गई। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल को छोड़कर 1974 से लेकर 2014 तक पिछले 40 साल में किस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का काम किया गया। उन्होंने कहा, 1970 में एक कमेटी बनी थी और 1974 में एक रिपोर्ट तैयार की गई। कांग्रेस का सिर्फ यही काम रहा कि उन्होंने रिपोर्ट बनाई और चुपचाप बैठ गए।

विपक्ष के पास मुद्दे नहीं: एलजेपी सांसद

वहीं, तेल-एलजीपी को लेकर विपक्ष के हंगामे पर एलजेपी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दे नहीं हैं। विपक्ष को सिर्फ अपनी और अपने नेताओं की बात कहनी है। वह किसी का जवाब सुनने के लिए तैयार नहीं है। आज के दिन में सरकार ने भी अलग-अलग माध्यम से अपने नागरिकों को भरोसा दिया है कि अगर तेल-एलजीपी की किल्लत है तो वह उसकी निगरानी कर रहे हैं और नागरिकों को सुविधाओं की कमी नहीं होगी।

अरुण भारती ने कहा कि जनता में किसी तरह के घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार सभी चीजों का ध्यान रख रही है और आगे भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ष्विपक्ष मुद्दाविहीन होकर लगातार संकट की बात कर रहा है, पैनिक क्रिएट करने की कोशिश कर रहा है। सिर्फ अपने नेता को सुर्खियों में रखने के लिए छोटे से छोटे मुद्दे को उठाने की कोशिश हो रही है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder