Download App

Latest News

क्रिकेट के भगवान की बहू बनी सानिया : लाल-हरी चूड़ियों ने लुक में लगाए चार चांद, सचिन की लाड़ली पर टिक रही थी हर किसी की निगाहेंसरकार ने 'इजरायली गिरफ्तारी' के दावे को बताया भ्रामक : कांग्रेस समर्थक के 'एक्स' अकाउंट से जुड़ा था पोस्टमिडिल ईस्ट वार : क्रूड आयल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, ग्लोबल स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाए हुईं तेजस्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज : 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात पेड़ 'शहीद' हो रहे हैं, यह कैसा विकास? : मुंबई के गिरते पर्यावरण पर दीया मिर्जा का छलका दर्दमप्र में फसल और किसान दोनों के बुरे हाल : कांग्रेस का आरोप, गेंहू खरीदी में 2700 रुपए प्रति क्विंटल का था वादा, बिक रहा महज 1800 में

बंगाल एसआईआर पर सियासी पारा हाई : दीदी ने भाजपा को दी खुली चुनौती, कहा- छूकर दिखाए बंगाल को

दीदी ने भाजपा को दी खुली चुनौती, कहा- छूकर दिखाए बंगाल को
a

admin

Mar 07, 202601:52 PM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर को लेकर सियासी पारा हाई है। यही नहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोटर लिस्ट से वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाकार धरने पर बैठ गई हैं। धरना-प्रदर्शन कर रहीं ममता ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बंगाल और बिहार को बांटने की बात कर रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वे बंगाल को छूकर दिखाएं।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनका (भाजपा) काम बंगाल को बांटना है और वे एक और श्बंग-भंगश् चाहते हैं। पहले बिहार को बांटकर झारखंड बनाया गया था और अब वे बिहार को फिर से बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

गैस की कीमते बढ़ने पर केन्द्र सरकार को घेरा

गैस की कीमतें बढ़ने पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गैस की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं। अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करानी होगी, तो अगर आपके घर में गैस खत्म हो जाए तो आप 21 दिन क्या करेंगे? आप क्या खाएंगे? क्या आप लोगों के लिए घर पर खाना पहुंचाएंगे? यहां तक ​​कि केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है। आप हर दिन चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं।

कल चुनाव आयोग पर लगाया था गंभीर आरोप

एक दिन पहले शुक्रवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि इनमें से कुछ वोटर आज हमारे साथ यहां हैं। कमीशन को शर्म आनी चाहिए कि उसने एसआईआर में उन वोटरों को मरा हुआ मार्क कर दिया जो जिंदा हैं, लेकिन, आज वे यह साबित करने के लिए यहां हैं कि वे अभी जिंदा हैं। चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रही है, जो खुद एक बेशर्म पॉलिटिकल ताकत है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि याद रखें हम काम कर रहे हैं। हमने उन सभी 22 वोटरों को ट्रैक किया है जिन्हें मरा हुआ बताया गया है। मैं मीडिया से भी रिक्वेस्ट करूंगी कि वे ऐसे वोटरों के बारे में पूरी कवरेज दें, जो अभी जिंदा हैं, लेकिन कमीशन के रिकॉर्ड के मुताबिक मर चुके हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder