Download App

Latest News

आरएसएस चीफ ने संघ को बताया विश्व का अनोखा संगठन : बेंगलुरू में बोले- भारत समेत कई देशों में कर रहा समाजसेवी कार्यपीएफआई-एसडीपीआई की 67.03 करोड़ की संपत्तियां कुर्क : ईडी का बड़ा एक्शन, इनके नाम पर दर्ज थीं सभी प्रापर्टीराहुल के मप्र दौरे पर सीएम का जोरदार हमला : चुनावी सभा में मोहन बोले- इंडी की हार सुनिश्चित, इसलिए घूम रहे पचमढ़ी की वादियों मेंतीन युवकों ने 14 साल की युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म : मऊगंज में गैंगरेप का शर्मनाक मामलाः स्कूल में मिली बेसुध, स्वास्थ्य विभाग ने भी नहीं दिखाई मानवीयतापहले चरण में लालू-राहुल का सूपड़ा हुआ साफ : शाह की हुंकार- बिहार में 160 से ज्यादा सीटें जीतकर एनडीए बनाएगा सरकारएसआईआर को लेकर मप्र में सियासी घमासानः : मप्र कांग्रेस के दिग्गजों ने सरकार को लिया निशाने पर, दिग्गी ने लगाए गंभीर आरोप, जीतू भी बोलेबिहार के शिक्षित युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : एनडीए पर प्रियंका का हमला, पीएम और छोटे दलों पर भी किया वारप्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं ये आसन : कई समस्याओं से दिलाता है निजात अनुपम खेर के वीडियो ने जीता फैंस का दिल : दुलारी देवी पर लगा यह गंभीर का इल्जाम, अभिनेता की मां ने दिया बेगुनाही का सबूतसंसद का शीत सत्र 1 दिसंबर से : राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 19 दिनों तक होंगे जतना के हित में काम, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष फिर कर सकता है हंगामा

आजादी के महोत्सव का आगाज : भाजपा शासित राज्यों में जोश चरम पर, मप्र से लेकर दिल्ली तक दिख रहा उत्साह

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 13-08-2025 02:11 PM

अपडेटेड : 13-08-2025 08:52 AM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में एक जन-आंदोलन बन गया है। देशभक्ति में डूबे लोग घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। नेताओं से लेकर आम नागरिकों तक, हर कोई इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। खासकर भाजपा शासित राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड और राजस्थान समेत लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने बुधवार को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान में हिस्सा लिया है।

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, हमारा राष्ट्रध्वज हमारे देश का गौरव, सम्मान और असंख्य बलिदानों की पहचान है। आज मैंने परिवार के साथ गर्व से तिरंगा फहराया। आप भी अपने घर पर तिरंगा लहराएं और पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति के साथ हमारे राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाएं। वहीं शिवराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र ध्वज देश का सम्मान और गौरव है। तिरंगे को हाथ में लेकर ही आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। फिर हमारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आ रहा है। सभी से अनुरोध है कि सभी लोग राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाएं और तिरंगा फहराएं।

यूपी- गुजरात सीएम ने भी आवास पर फहराया तिरंगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एक सेल्फी ली। सीएम योगी ने लिखा, ष्हमारी एकता का उद्घोष, हमारी अखंडता का संकल्प, हमारी संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक श्हमारा तिरंगाश्, आइए हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गुजरात समेत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस अभियान के तहत अपने घरों, कार्यालयों व अन्य स्थानों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करने का आह्वान किया है। इसी के तहत मैंने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और भारत माता की जय-जयकार की। आप सभी तिरंगा फहराकर देशभक्ति के इस अभियान में अवश्य भाग लेंगे।

देशभक्ति के रंग में रगे उत्तराखंड के सीएम

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। उन्होंने लिखा, शासकीय आवास पर श्हर घर तिरंगाश् अभियान का हिस्सा बनकर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह जनांदोलन करोड़ों देशवासियों के भीतर राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का भाव जागृत कर रहा है। प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूर्ण सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं। स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें और तिरंगे के संग अपनी तस्वीर लेकर श्हर घर तिरंगा वेबसाइट पर साझा कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने लिखा, ष्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्हर घर तिरंगाश् अभियान से जुड़ते हुए अपने आवास पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लिया। समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि श्हर घर तिरंगाश् लगाने के इस अभियान से जुड़ें। अपना तिरंगे के साथ फोटो साझा करें और श्हर घर तिरंगाश् अभियान का हिस्सा बनें।ष्

रांची में भाजयुमों ने निकाली तिरंगा यात्रा

इसी क्रम में, झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और संगठन महासचिव करमवीर सिंह के साथ काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक संगठनों ने यात्रा में हिस्सा लिया। इसी तरह, महाराष्ट्र के नालासोपारा में वसई विरार महानगरपालिका की ओर से प्रगति नगर क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ठाकुर विद्या मंदिर हाईस्कूल जूनियर कॉलेज से प्रारंभ होकर 90 फीट तक निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के नारों के बीच निकली इस यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder