Download App

Latest News

ऋचा चड्ढा: भरोसेमंद व्यक्ति ने दिया था धोखा : अभिनेत्री ने बयां किया शुरुआती करियर का कड़वा सच

रेप के आरोपों में घिरे श्रीपंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर लापता : सेवादारों के भी मोबाइल बंद, दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने से झाड़ा पल्ला

सेवादारों के भी मोबाइल बंद,  दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने से झाड़ा पल्ला
a

admin

Feb 18, 202612:54 AM

भोपाल। कथावाचक और श्रीपंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी रेप के आरोपों में घिर गए हैं। राजस्थान की युवती ने उन पर रेप का केस दर्ज करवाया है। मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद से वह अंडरग्राउंड हो गए हैं। यही नहीं उत्तम स्वामी और उनके सेवादारों के मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि स्वामी पर मामला दर्ज करने वाली दिल्ली पुलिस ने किसी भी तहर की शिकायत मिलने से दो टूक शब्दों में इनकार कर दिया है।

बता दें कि बाबा के खिलाफ राजस्थान की युवती ने ईमेल के जरिए दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी कि बाबा ने मेरे साथ गलत किया है। इंटरनेट मीडिया पर ई-मेल तेजी से प्रसारित हो रहा है। साथ ही उसने सुरक्षा की मांग की थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि एफआईआर के बाद उसे धमकियां मिलने लगी है।

युवती ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए लिखा है कि शिकायत की भनक लगते ही उन पर समझौते के लिए भारी दबाव बनाया जा रहा है। इन सनसनीखेज आरोपों के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर सहित कई शहरों में आध्यात्मिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली है। वहीं इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने शिकायत मिलने की बात को ही सिरे से खारिज कर दिया।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल के पास फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है और न ही, वसंत कुंज उत्तरी थाना पुलिस या दिल्ली पुलिस के किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को पीड़िता की ओर से कोई मेल या आवेदन प्राप्त हुआ है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
रेप के आरोपों में घिरे श्रीपंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर लापता : सेवादारों के भी मोबाइल बंद, दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने से झाड़ा पल्ला