Latest News

नागपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद राहुल गांधी ने दावा किया था कि चुनाव शुरू से निष्पक्ष नहीं था, इसलिए चुनावी परिणाम ऐसे सामने आए। राहुल के इस आरोप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आइना दिखाया है। उन्होंने कहा है कि राहुल अगर हार का अत्मचिंतन नहीं करेंगे तो उन्हें हर बार ऐसी असफलता का सामना करना पडेगा।
सीएम फडणवीस ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब तक आत्म-परीक्षण नहीं करेंगे, तब तक मिट्टी-पलीद करते ही रहेंगे। फडणवीस ने कहा कि बिहार में यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास का प्रतीक है। गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह से चुनाव प्रचार को आकार दिया, यह जीत उसी की बदौलत है। हमें बड़ी जीत मिली।
बिहार की जनता से महागठबंधन को सिखाया सबक
बिहार में लोगों ने जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर एनडीए को वोट दिया, यह एक बड़ा जनादेश है। साथ ही, बिहार ने महागठबंधन, खासकर कांग्रेस को एक सबक दिया। बिहार की जनता ने यह संदेश दे दिया कि अगर वे संवैधानिक संस्थाओं और दूसरे राज्यों की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करते हैं, तो वे उन्हें वोट नहीं देंगे। कांग्रेस को इतनी कम सीटें पहले कभी नहीं मिलीं, अगर वे नहीं सुधरे, तो उनका सफाया हो जाएगा।
रिजल्ट आने के बाद राहुल ने लगाया था यह आरोप
बता दें कि बिहार के चुनाव परिणाम आने के बाद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चैंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। राहुल के इसी बयान पर देवेन्द्र फडणवीस ने पलटवार किया।
टाइमलाइन अपडेट
Advertisement

Related Post