Latest News

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आज बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नया बजट पेश कर रही है। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा सदन में बजट भाषण दे रहे हैं। सरकार का पूरा फोकस युवा-किसान, गरीब और आधी आबादी पर है। देवड़ा ने अपने बजट भाषण में कहा है कि हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है।
बता दें कि डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। देवड़ा ने कहा कि पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना और युवाओं को रोजगार देना है। जानें बजट से जुड़ी अहम घोषणाओं के बारे में....
वित्तमंत्री ने सदन किसानों की लिए बड़ी घोषणाए करते हुए कहा कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। कृषक उन्नति योजना की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया गया है।
बजट में किसानों को सौगात
तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से किसानों को एक लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषक उन्नति योजना के तहत अब तक 6 लाख 70 हजार किसानों को लाभ दिया जा चुका है।
बजट के अपडेट्स
3000 करोड़ से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।
मत्स्य उत्पादन के लिए 412 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
21630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है।
श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित
प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ 61 लाख खाते खोले जा चुके हैं।
जनजातीय क्षेत्रों के 11,277 गांवों के विकास के लिए 793 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
लाडली बहना योजना में एक करोड़ 25 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड। 23 हजार 882 करोड रुपए का प्रावधान।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 3 करोड़ 64 लाख पंजीयन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 1 करोड़ 54 लाख पंजीयन
अटल पेंशन योजना में 46 लाख पंजीयन हैं।
हमारा प्रदेश धान उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है- वित्त मंत्री
मंत्री देवड़ा ने कहा कि हमारा प्रदेश धान उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है। तीसरा सबसे बड़ा दूध उत्पादन वाला प्रदेश है।
मंत्री देवड़ा बोले- मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी
मंत्री देवड़ा ने कहा कि जो कहा सो किया। हमारी सरकार के लिए बजट संवैधानिक दायित्वों के साथ कथनी करनी का वादा भी है। पिछले बजट भाषण के ये काम हो चुके हैं।21,630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है। ग्राम विकास पर केंद्रीय मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी है। अहिल्या बाई कौशल विकास योजना शुरू की जा चुकी है।
2047 तक प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 35 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य
वर्ष 2047 तक प्रदेश को दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही, वर्ष 2047 तक प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 35 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट- वित्त मंत्री देवड़ा
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है।
देश का पहला रोलिंग बजट पेश करने वाला राज्य मप्र
नवाचार के तहत रोलिंग बजट को शामिल किया गया है। देश में मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसने रोलिंग बजट पेश किया है। इसमें वर्ष 2027 और 2028 के बजट का संक्षिप्त विवरण भी शामिल है।
वित्त मंत्री बोले- हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना।
Advertisement
