Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

हरियाणा का शिकोहपुर लैंड डील केस : गांधी परिवार के दामाद की बढीं मुश्किलें, रॉबर्ट वाड्रा समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट पेश

गांधी परिवार के दामाद की बढीं मुश्किलें, रॉबर्ट वाड्रा समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट पेश
a

admin

Jul 17, 202504:05 PM

नई दिल्ली। हरियाणा के शिकोहपुर लैंड डील केस में गांधी परिवार के दामादा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढती दिखाई दे रही हैं। मामले की छानबीन कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा समेत 1 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह पूरा मामला साल 2018 का है। तौरू के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर 1 सितंबर 2018 को गुरुग्राम के खेरकी दौला थाने में यह केस दर्ज किया गया था। रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर आरोप है कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में गुड़गांव के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपए में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से खरीदी थी। कमर्शियल लाइसेंस पाने के बाद कंपनी ने उसी प्रॉपर्टी को डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेच दिया था। आरोप है कि कम कीमत पर जमीन खरीदकर भारी मुनाफा कमाया गया और मनी लॉन्ड्रिंग की गई।

पूर्व सीएम हुड्डा को भी बनाया गया है आरोपी

रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर आरोप है कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया है। आईपीसी की धारा 420, 120, 467, 468 और 471 के तहत इस मामले में केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आईपीसी की धारा 423 के तहत नए आरोप जोड़े गए थे। एफआईआर में कहा गया था कि नियमों को ताक पर रखकर वॉड्रा को करोड़ों का लाभ पहुंचाया गया।

सौदे के वक्त राज्य में थी कांग्रेस की सरकार

जिस वक्त ये सौदा हुआ था, उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे। इसी मामले में ईडी वाड्रा की कंपनी पर वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को कई अन्य मामलों में भी ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। 14 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा से हथियार डीलर संजय भंडारी मामले में पूछताछ की थी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder