Download App

Latest News

समावेशी की दिशा में दिल्ली सरकार का अहम कदम : अब मुफ्त यात्रा में यात्रा कर सकेंगे ट्रांसजेंडर, प्रस्ताव पर लगी मुहरताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

एयर इंडिया के कर्मियों ने किया ऐसा फर्जीवाड़ा : फ्री यात्रा के लिए मिली टिकट बेच दी ब्लैक में, अब 4000 से पेनाल्टी के साथ होगी वसूली

फ्री यात्रा के लिए मिली टिकट बेच दी ब्लैक में, अब 4000 से पेनाल्टी के साथ होगी वसूली
a

admin

Mar 16, 202603:59 PM

नई दिल्ली। देश-दुनिया में तरह-तरह के घोटाले और फर्जीवाड़े सामने आते रहते हैं लेकिन एयर इंडिया में एक नया फ्रॉड सामने आया है। सालभर में फ्री मिलने वाली 14 हवाई जहाज की टिकटों को हजारों कर्मचारियों ने बाहरी लोगों को अपना रिश्तेदार बताकर ब्लैक में बेच डाला। जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब एयर इंडिया ऐसे फर्जीवाड़ा करने वाले अपने कर्मचारियों पर भारी पेनल्टी लगाते हुए उनसे इसकी रिकवरी करेगी।

सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों को इंप्लाई लेजर ट्रैवल पॉलिसी के तहत हर साल 14 फ्री एयर टिकट मिलती हैं। यह टिकट कर्मचारियों के खुद और उनके परिवार के लिए होती हैं। लेकिन, जांच में सामने आया है कि कुल 24 हजार कर्मचारियों में से करीब चार हजार कर्मचारियों ने अपनी फ्री टिकटें अपने घरपरिवार में इस्तेमाल ना करके बाहरी लोगों को बेच दीं।

कई कर्मचारियों ने उन लोगों को अपना रिश्तेदार बताकर इस नीति का दुरुपयोग किया, जिनसे उनका कोई संबंध नहीं था। कुछ मामलों में तो कर्मचारियों ने फ्री टिकट लेकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा। एयर इंडिया कर्मचारियों ने इसके लिए दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करते हुए यह कारनामा किया। कंपनी के पास पहुंची शिकायतों की जांच की गई तो यह मामला पकड़ में आया। एयर इंडिया ऐसे कर्मचारियों को रिकवरी नोटिस दे रही है। साथ ही इनके उपर भारी पेनल्टी भी लगा रही है। हो सकता है आगे इन पर अनुशासन की कार्रवाई भी की जाए।

अब हो रहा नियमों में बदलाव

टाटा ग्रुप ने जनवरी, 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। इस समय एयरलाइन एक महत्वाकांक्षी परिवर्तन योजना को लागू कर रही है। एयर इंडिया में कुल 24,000 से अधिक कर्मचारी हैं। इसके अलावा एयर इंडिया ने अपनी इस फ्री टिकट वाली स्कीम में भविष्य में गोरखधंधा रोकने के लिए नियमों में बदलाव भी किया है। इसमें फ्री टिकट का इस्तेमाल करने वाले की पूरी डिटेल पहले ही सबूत के साथ बतानी होगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
एयर इंडिया के कर्मियों ने किया ऐसा फर्जीवाड़ा : फ्री यात्रा के लिए मिली टिकट बेच दी ब्लैक में, अब 4000 से पेनाल्टी के साथ होगी वसूली