Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

अन्नकूट उत्सव : उत्तराखंड के स्वामीनारायण मंदिर में भव्य आयोजन, भगवान को 1,500 व्यंजनों का लगा भोग, 1 महीन से चल रही थीं तैयारियां

उत्तराखंड के स्वामीनारायण मंदिर में भव्य आयोजन, भगवान को 1,500  व्यंजनों का लगा भोग, 1 महीन से चल रही थीं तैयारियां
G

Ganesh Sir

Oct 22, 202503:29 PM

राजकोट। उत्तराखंड के राजकोट में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में विक्रम संवत 2082 के शुभ आरंभ के अवसर पर एक भव्य महा अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में भगवान को 1,500 से अधिक प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद अर्पित किया गया, जिसके माध्यम से शाकाहारी का संदेश दिया गया।

इस विशाल आयोजन के लिए पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही थीं। 4,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने लगातार मेहनत करते हुए अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए हैं। यह भव्य अन्नकूट उत्सव सुबह से शुरू होकर शाम तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजकोट की जनता को भावपूर्वक आमंत्रित किया गया है ताकि वे भगवान के दर्शन कर सकें और प्रसाद का लाभ ले सकें। इस आयोजन ने धार्मिक उल्लास के साथ-साथ एकता और सेवा भावना का भी प्रदर्शन किया।

यह बोले मंदिर के पुजारी

राजकोट स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी अपूर्वमुनि स्वामी ने कहा कि हमारी सनातन हिंदू परंपरा के तहत का नया साल शुरू हो रहा है। बुधवार को वर्ष का प्रथम दिन है। आज के दिन हर हिंदू को भगवान का दर्शन कर उनको कुछ अर्पण करना चाहिए। देशभर में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिरों में बुधवार को हजारों-लाखों भक्त दर्शन कर भगवान को भोग लगा रहे हैं। भक्तिभाव से थाल भी अर्पण कर रहे हैं। राजकोट के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,500 से अधिक व्यंजन भगवान को अर्पण किए जा रहे हैं।

भव्य सजाया गया मंदिर को

उन्होंने बताया कि पूरे मंदिर को सजाया गया है। जगह-जगह रंगोली लगाई गई है, जो देखने में बहुत आकर्षक लग रही है। यह अन्नकूट उत्सव भगवान के प्रति श्रद्धा बताता है। यह अन्नकूट उत्सव लोगों को शाकाहारी होने की प्रेरणा देता है। इसके साथ ही, यह उत्सव सभी जाति और सभी धर्म को एक साथ रहने का भी संदेश देता है। पुजारी ने बताया कि हम लोग भगवान से यही प्रार्थना करते है कि पूरा साल सभी के लिए अच्छा बना रहे, देश में शांति का माहौल रहे। देश में कही भी युद्ध न हो, जहां हो रहा है वह खत्म हो जाए। भगवान सभी को खुश रखे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder