Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

आनलाइन गेमिंग की आदी तीन सगी बहनों ने लगाई मौत की छलांग : गाजियाबाद की दिल दहलाने वाली घटना, परिवार में मचा हाहाकार

 गाजियाबाद की दिल दहलाने वाली घटना, परिवार में मचा हाहाकार
a

admin

Feb 04, 202611:54 AM

गाजियाबाद। गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के भारत सिटी सोसाइटी में देर रात करीब 2ः30 बजे 16, 14 और 12 साल की तीन सगी बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से मौत की छलांग लगा दी। तीनों बेटियों की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें कोरियन लवर नामक एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम की शिकार हुई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं और कोरोना महामारी के बाद से इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था। चेतन कुमार, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, उनकी तीन बेटियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी।

काफी समय से गेम खेल रही थीं बच्चियां

मामला मंगलवार देर रात करीब दो बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। पिता चेतन कुमार ने बताया कि बच्चियां काफी समय से यह गेम खेल रही थीं और कल इसका 50वां यानी आखिरी टास्क था। इसी टास्क को पूरा करने के लिए उन्होंने मौत को चुना।

बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का लिया सहारा

9वीं मंजिल की बालकनी से कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का सहारा लिया ताकि वे रेलिंग के ऊपर जा सकें. पुलिस जांच में पता चला है कि 14 वर्षीय प्राची (बीच वाली बहन) इस गेम की लीडर थी. वही कमांड देती थी और तीनों हर काम साथ करती थीं। पुलिस को मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिस पर सिर्फ मम्मी-पापा साॅरी लिखा था.

पुलिस ने बच्चों के मोबाइल किए जब्त

डीसीपी निमिष पाटिल और एसीपी अतुल कुमार ने बच्चों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. पुलिस अब उस कंट्रोलर या लिंक की तलाश कर रही है जिसने बच्चों को यह गेम खेलने के लिए उकसाया। परिवार को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि डिजिटल स्क्रीन के पीछे उनकी बेटियों की मौत की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder