Latest News

चंडीगढ़। हरियाणा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। हरियाणा के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना मंगलवार को सेक्टर 11 की है। घटना की जानकारी मिलते ही नजदीकी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आईजी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकता है।
बता दें कि उनकी पत्नी पी अमनीत कुमार भी आईएएस हैं, वह इस समय जापान दौरे पर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ गए अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में जापान दौरे पर हैं. आईजी वाई पूरन कुमार की कुछ दिन पहले रोहतक के सुनारिया में तैनाती हुई थी। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में सुसाइड किया है। प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आईजी पूरन के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
पुलिस विभाग में शोक की लहर
इस घटना ने पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन में शोक की लहर दौड़ा दी है। आईजी पूरन को उनके काम और ईमानदारी के लिए जाना जाता था। उनकी अचानक मौत से विभाग में गंभीर स्तब्धता फैली है। पूरण सिंह 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने की कोशिश की जारी है। सभी संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है। जल्द ही घटना का निष्पक्ष खुलासा किया जाएगा. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें।
Advertisement
