Download App

Latest News

किसान कल्याण वर्षः सीएम मोहन ने अन्नदाताओं के लिए खोला खजाना : 10,520 करोड़ की 5 योजनाएं अगले 5 साल जारी रखने कैबिनेट ने लगाई मुहरएआई समिट शर्टलेस विरोध प्रदर्शन मामलाः : चार दिन पुलिस कस्टडी में रहेंगे उदय भानु, चिब को सुबह पेश किया गया था कोर्ट मेंमप्र भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की माता जी का निधन : जनक दुलारी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, सीएम-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलिमहिला वनडे सीरीज : महज 214 रनों में सिमटी भारत की पारी, प्रतीका रावल नहीं खोल सकीं खाता, शेफाली ने भी फैंस को किया निराशकेंद्रीय परियोजनाओं के लिए जल्द निपटाएं भूमि अधिग्रहण के मसले : कैबिनेट सचिव के साथ सीएस ने की हाई लेवल मीटिंग, धार-मंडला कलेक्टर को दिए अहम निर्देश

मप्र भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की माता जी का निधन : जनक दुलारी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, सीएम-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

जनक दुलारी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, सीएम-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
a

admin

Feb 24, 202601:39 PM

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख व भाजपा, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माता जी जनक दुलारी शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जनक दुलारी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, संबंधियों तथा संघ कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने हितानंद शर्मा की मां को श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

सीएम डॉ मोहन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख और मप्र भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री, श्री हितानंद शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती जनक दुलारी शर्मा जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां सम्पूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

संस्कारवान व्यक्तित्व की धनी थीं जनक दुलारी

परिजनों के अनुसार उनकी अंत्येष्टि आज अपराह्न 3 बजे उनके पैतृक गांव मढ़ी महिदपुर, जिला अशोकनगर, मध्य प्रदेश में संपन्न होगी। अंतिम संस्कार में परिवारजन, स्थानीय नागरिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। श्रीमती जनक दुलारी सरल, धार्मिक और संस्कारवान व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने परिवार को सदैव नैतिक मूल्यों और सेवा भाव की शिक्षा दी। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से परिवार एवं समाज के अनेक लोगों को प्रेरणा मिली।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की माता जी का निधन : जनक दुलारी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, सीएम-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि