Download App

Latest News

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : रायपुर-बिलासपुर NH पर बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 30 से अधिक घायल, मृतकों की हुई शिनाख्तWest Bengal SIR : दीदी ने ECI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- आनी चाहिए शर्मबालाकुमारी हिल्स: : प्रकृति नजारों के साथ मिलेगा भक्ति का अनूठा संगम, खुद को हील करने के लिए है बेस्ट जगहगिद्ध गणना : शुरुआती रुझान मप्र को गिद्ध स्टेट बनाने के दे रहे संकेत, अप्रैल-मई में दूसरे चरण की गिनती में साफ होगी तस्वीर

'मैं नीतीश कुमार को बिहार से जाने नहीं दूंगा' : पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा जदयू कार्यकर्ता

पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा जदयू कार्यकर्ता
a

admin

Mar 06, 202602:06 PM

पटना । नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में वापसी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। हालांकि, इस फैसले से सत्ताधारी पार्टी जदयू के कार्यकर्ता नाखुश हैं। एक समर्थक ने नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री बने रहने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

जदयू कार्यकर्ता अमरेंद्र दास त्रिलोकी ने कहा, "यह सुनकर कि नीतीश कुमार केंद्र में जा सकते हैं, हमें बहुत दुख हुआ। 2005 से पहले बिहार में कानून-व्यवस्था की कमी और अशांति थी। 2005 में पद संभालने के बाद से, नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में विकास का काम किया। अच्छा शासन स्थापित किया गया और लोगों को न्याय मिला। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, साफ पीने का पानी और महिला सशक्तिकरण में प्रगति हुई।

त्रिलोकी ने आगे कहा, "बिहार में आज अनेकों योजनाएं चल रही हैं, जिससे यहां की जनता खुशहाल है। आज बिहार में उतनी गरीबी नहीं है, जिनती देश के अन्य राज्यों में है। राज्य में 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली रहती है। पहले घर-घर में लालटेन और मोमबत्ती जलाई जाती थीं, लेकिन आज के दौर में ये सब चीजें किसी के भी घर में नहीं मिलेंगी, क्योंकि लगातार बिजली आने के कारण उनकी जरूरत नहीं पड़ती है।"

जदयू कार्यकर्ता ने कहा, "मैं नीतीश कुमार को बिहार से जाने नहीं दूंगा। हमारी इच्छा है कि नीतीश कुमार आखिरी समय तक बिहार को सुशोभित करें। हम लोग उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे। जिस तरह सीएम नीतीश कहते हैं कि पूरा बिहार मेरा परिवार है, उसी तरह हम भी कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश हमारे परिवार के ही सदस्य हैं।" सीएम नीतीश कुमार से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने आपको बहुमत दिया है और कुर्सी पर आपको बैठाने का काम किया है। इसलिए आपको दिल्ली नहीं जाने देंगे। आप बिहार में ही रहें।

इससे पहले, पटना में गुरुवार को भी नीतीश कुमार के आवास के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। उन्होंने नीतीश कुमार के बिहार में मुख्यमंत्री बने रहने के समर्थन में नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ता भावुक भी नजर आए। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता का आभार जताते हुए गुरुवार को अपने राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा का ऐलान किया था। बाद में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder