Download App

Latest News

अजय हुड्डा और कविता जोशी की केमिस्ट्री : 'बालम माकोडे वर्गा' में देसी अंदाज से खींचा ध्यानमप्र में बिजली कंपनियों की मनमानी : स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को थमा रहीं हजारों का बिल, शिकातयों के आंकड़ा एक लाख के पारवल्लभ भवन दलालों का अड्डा बना, : जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा जो आरोप कांग्रेस पर लगाती थी, वही अब लग रहे स्वयं परशैक्षणिक उपयोग के लिए आरक्षित जमीन पर फर्जीवाड़ा : 40,600 वर्गफीट भूमि कब्जाने वालों पर ईओडब्ल्यू ने कसा शिकंजा, दर्ज की एफआईआर

वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बना, : जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा जो आरोप कांग्रेस पर लगाती थी, वही अब लग रहे स्वयं पर

जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा जो आरोप कांग्रेस पर लगाती थी, वही अब लग रहे स्वयं पर
a

admin

Mar 13, 202601:20 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश में 6 साल पहले कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर भाजपा द्वारा वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बनाने के आरोप लगाए जाते थे, अब वही आरोप कांगे्रस भाजपा सरकार पर लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वल्लभ भवन मंत्रालय को दलालों का अड्डा बन गया है, जहां आम जनता के काम बिना दलालों के नहीं होते। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है और कई विश्वविद्यालय डिग्री बेचने वाले संस्थान बन गए हैं। कमलनाथ सरकार में जीतू पटवारी खुद मंत्री थे और उच्च शिक्षा विभाग की कमान थी।

दरअसल, पटवारी ने प्रदेश में मौजूदा स्थिति पर सरकार को घेरा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है और उसकी किसान विरोधी नीति समझ से परे है। पटवारी ने बढ़ती गैस कीमतों पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। पटवारी ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है और सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश को कर्ज के बोझ से मुक्त कर विकास की नई दिशा दी जाएगी।

बीना उपचुनाव करके बताए भाजपा

बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने के बाद सदस्यता से जुड़ा मामला विधानसभा सचिवालय और उच्च न्यायालय के बीच चल रहा है। सप्रे की सदस्यता को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हुई है। इस बीच पटवारी ने कहा कि भाजपा इस मामले में एक न्यायालय से दूसरे न्यायालय तक लोगों को गुमराह कर रही है। यदि भाजपा में दम है तो निर्मला सप्रे का चुनाव कराकर दिखाए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder