Download App

Latest News

वीर बाल दिवस : मप्र के स्कूलों में होंगी चित्रकला- लेखन प्रतियागिताएं, दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारणगलवान एक सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि इमोशन : दबंग खान के साथ काम करने पर बोलीं चित्रांगदा सिंह, टेंशन-सस्पेंस और पावर से भूरपूर है मूवीएशेज सीरीज में इंग्लैड टीम का शर्मनाक प्रदर्शन : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने जताई हमदर्दी, कही यह बातकाली हल्दी : एक ऐसा पौधा, जिसकी जड़ों में छीपा है औषधीय गुणों का खजानामैहर सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, मृतकों की हुई पहचान

गुजरात में अकेले किला लड़ाएगी AAP, : केजरीवाल का ऐलान- कांग्रेस के साथ हमारा कोई समझौता नहीं, BJP की मदद करने का भी लगाया आरोप

केजरीवाल का ऐलान- कांग्रेस के साथ हमारा कोई समझौता नहीं, BJP की मदद करने का भी लगाया आरोप
G

Ganesh Sir

Jul 03, 202509:49 PM

अहमदाबाद। गुजरात में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एकला चलो की राह अपनाएगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ऐलान किया है कि गुजरात चुनाव के हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं है। हमारा अलायंस केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। इस दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस पर भाजपा की मदद करने का भी आरोप लगाया।

अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप 2027 का गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी, क्योंकि राज्य के लोगों के पास अब भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक और विकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर कोई गठबंधन था, तो कांग्रेस ने विसावदर में उपचुनाव क्यों लड़ा? वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमारे वोट काटकर आप को हराने के लिए कांग्रेस को भेजा था। उन्होंने कहा, जब कांग्रेस विफल हुई, तो भाजपा ने उन्हें फटकार भी लगाई। ‘इंडिया’ गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। अब हमारी तरफ से कोई गठबंधन नहीं है।

भाजपा ने 30 साल में गुजरात को कर दिया बर्बाद

केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने अपने 30 साल के शासन में गुजरात को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष के तौर पर विफल रही है क्योंकि वह भाजपा को सत्ता में बने रहने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे किसान हों, युवा हों या मध्यम वर्ग, समाज का हर वर्ग भाजपा से नाखुश है। बेरोजगारी के बावजूद आधे से ज्यादा पद खाली पड़े हैं और नौकरियां केवल संविदा के आधार पर दी जा रही है। इसके बावजूद भाजपा चुनाव जीत रही है क्योंकि लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा,लोग कहते थे कि ‘हम भाजपा को हराना चाहते हैं, लेकिन वोट किसे दें?’ सबको पता है कि कांग्रेस उनकी जेब में है। एक तरह से कांग्रेस को हर चुनाव में भाजपा को जिताने का ठेका दे दिया गया है। कांग्रेस अपना यह काम बखूबी करती है।

मजबूत दल के रूप में उभरी आप

केजरीवाल ने दावा किया कि विसावदर उपचुनाव के बाद आम आदमी पार्टी इन दोनों दलों के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है और लोगों को ‘आप’ से उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए आप कार्यकर्ता गुजरात में जोरदार प्रचार करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले लोगों को समझाने के लिए अगले ढ़ाई साल तक घर-घर जाएंगे।

युवाओं की यह अपील

उन्होंने कहा, आज से हम ‘गुजरात जोड़ो अभियान’ शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत लोग हमारे नंबर पर मिस्ड कॉल देकर आप से जुड़ सकते हैं। हमारे कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे। आप युवाओं की पार्टी है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि जो लोग भ्रष्टाचार मुक्त गुजरात चाहते हैं, वे बड़ी संख्या में हमारे साथ जुड़ें। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में इस समय भाजपा के 162, कांग्रेस के 12 और आप के पांच सदस्य हैं। एक सीट समाजवादी पार्टी के पास है, जबकि दो सदस्य निर्दलीय है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder