Download App

Latest News

भारत-अमेरिका ट्रेड डील विधानसभा में सियासी संग्राम : कांग्रेस विधायकों ने बापू के सामने किया जोरदार प्रदर्शन, चेहरे पर लगा रखे थे मोदी-ट्रंप के मुखौटेटी20 विश्व कप 2026ः दक्षिण अफ्रीका के सामने ढेर हुए भारत के धुरंधर : बीसीसीआई सचिव ने बढ़ाया टीम इंडिया हौसला, बोले-हार से उबरकर जल्द करेंगे वापसीविदेशी मेहमानों से गुलजार हुआ विंध्य का मुकुंदपुर टाइगर सफारी : डिप्टी सीएम ने नए प्रजाति के रंग-बिरंगे पक्षियों को छोड़ा रहवास मेंसिनेमा में दिए योगदान हमारे दिलों में रहेंगे जिंदा : खूबसूरत अदाकारा की पुण्यतिथि पर जैकी दा ने ऐसे किया नमन

दिल्ली में हड़कंप : खालिस्तानी ग्रुप ने रेड फोर्ट और विधानसभा को बम से उड़ाने दी धमकी, मेल मिलते ही अलर्ट मोड में आई सुरक्षा एजेंसियां

खालिस्तानी ग्रुप ने रेड फोर्ट और विधानसभा को बम से उड़ाने दी धमकी, मेल मिलते ही अलर्ट मोड में आई सुरक्षा एजेंसियां
a

admin

Feb 23, 202601:38 PM

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिला। बताया जा रहा है कि यह धमकी कथित तौर पर एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजा गया है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोट पर आ गईं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल प्राप्त होते ही दिल्ली विधानसभा परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और विशेष जांच टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन जांच की। ऐतिहासिक धरोहर लाल किला परिसर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। हालांकि कई घंटों की जांच के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धमकी को फर्जी माना जा रहा है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एहतियाती कदम उठाया जा रहा है।

संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया अतिरिक्त बल

पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच जारी है। साइबर सेल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

दिल्ली के दो स्कूलों को भी बम से उड़ाने मिली धमकी

इसी बीच, दिल्ली के दो स्कूलों को भी बम विस्फोट की धमकी मिली। आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली कैंटोनमेंट में सोमवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद एहतियातन स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार सुबह करीब 8रू50 बजे सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। विस्तृत जांच के बाद वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder