Latest News
मुंबई । टीवी इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर है। वीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण के किरदार निभाने वाले पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। पंकज धीर का निधन बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ है। उनके निधन की खबर की पुष्टि करीबी दोस्त अमित बहल और महाभारत में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की। पंकज की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। फैंस भी गमगीन हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4ः30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, पंकज को कैंसर था। वो इससे जंग जीत गए थे। लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा। एक्टर की हालत काफी नाजुक थी. बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे। लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका। इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने कहा, हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूं और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे... फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।
फिल्मों में भी आ चुके थे नजर
पंकज धीर ने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें सनम बेवफा, बादशाह जैसी फिल्में और चंद्रकांता, ससुराल सिमर का जैसे टीवी शो शामिल हैं। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी काम किया और माय फादर गॉडफादर नाम की फिल्म का निर्देशन किया। उन्होंने अभिनय एक्टिंग एकेडमी की स्थापना भी की।
किस्मत ने बना दिया महाभारत का कर्ण
एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने उस दिलचस्प किस्से को याद किया था जब उन्हें अर्जुन के किरदार के लिए सिलेक्ट किया गया था। उस समय लेखकों और पैनल के सदस्यों रही मासूम रजा, भृंग तुपकरी और पंडित नरेंद्र शर्मा ने एकमत से कहा था कि वह अर्जुन के किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी कर दिया था। लेकिन तभी चोपड़ा साहब ने कहा कि अर्जुन के रूप में उन्हें बृहन्नला (अर्जुन का नपुंसक अवतार) की भूमिका भी निभानी होगी, जिसके लिए मूंछें हटानी जरूरी हैं।
पंकज धीर ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका चेहरा मूंछों के साथ ही संतुलित दिखता है, और बिना मूंछ के उनका लुक बदल जाएगा। बी.आर. चोपड़ा ने नाराज होकर उनसे कहा, श्क्या आप वाकई एक्टर हैं? इतनी बड़ी भूमिका सिर्फ मूंछ के कारण छोड़ रहे हैं? इसी के साथ उन्होंने पंकज को अपने ऑफिस से बाहर जाने के लिए कह दिया।
कई माइथोलॉजिकल शोज का हिस्सा रहे थे पंकज धीर
पंकज ने टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया था. वे कई माइथोलॉजिकल शोज का हिस्सा रहे थे। इनमें चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा शामिल हैं। पंकज ने हिंदी फिल्म सोल्जर, बादशाह, सड़क में शानदार काम किया था। पकंज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वो अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को पीछे छोड़ गए हैं। उनका बेटा निकितिन धीर है। वो शोबिज में एक्टिव हैं। निकितिन को फैंस फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में उनके रोल थंगाबली से जानते हैं. निकितिन ने भी अपने पिता की तरह कई माइथोलॉजिकल शो किए हैं। श्रीमद रामायण में उन्होंने रावण का रोल कर वाहवाही लूटी है। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं. वो कई टीवी शोज में दिखी हैं. शादी के बाद वो कम ही स्क्रीन पर नजर आती हैं।
Advertisement
Related Post