रविवार, 19 अप्रैल 202611:09:04 AM
Download App
Home/देश

यह लव जिहाद है या जवानी का इश्क... : महाकुंभ की चर्चित मोनालिसा ने मुस्लिम दोस्त से रचाई शादी, पिता पर लगाया गंभीर आरोप

admin

admin

Mar 12, 2026
12:03 PM
महाकुंभ की चर्चित मोनालिसा ने मुस्लिम दोस्त से रचाई शादी, पिता पर लगाया गंभीर आरोप

तिरुवनंतपुरम। यह लव जिहाद है या जवानी की दहलीज पर कदम रखने का इश्क... प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में कथित तौर पर अपने मुस्लिम दोस्त फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली। शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मोनालिसा ने कहा कि वह बालिग हैं। अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना और उससे शादी करना चाहती हैं। इधर, मोनालिसा को अपनी फिल्म में मौका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद करार दिया है।

फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में केरल पहुंची हैं मोनालिसा

मोनालिसा इन दिनों अपनी पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग के सिलसिले में केरल आई हुई हैं। इसी दौरान फरमान खान से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने बताया कि फिल्म में साथ काम करने के दौरान बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। फरमान खान ने कहा कि हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे, वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। पहले मोनालिसा ने मुझे प्रस्ताव दिया। मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में हम दोनों को गहरा प्यार हो गया। मोनालिसा के मुताबिक उनका और फरमान का रिश्ता करीब छह महीने पुराना है। उन्होंने बताया कि घरवाले गांव में ही किसी और से उनकी शादी कराना चाहते थे, जो उन्हें मंजूर नहीं था।

फिल्म निर्देशक ने लगाया साजिश का आरोप

मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेटर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे श्लव जिहाद्य बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें