Download App

Latest News

सर्राफा बाजार में सुनामी : चांदी 12,000 टूटी, सोना भी फिसला जोर से, क्या रहे गिरावट के कारण जानें कोई जरूरत हो तो बताना : अर्जुन तेंदुलकर से बोले एलएसजी के कप्तान, बल्ले का वजन जानकर हैरान हुए पंत ईरान-इजरायल मुद्दे पर गरमाई सियासत : सरकार का बचाव कर थरूर ने पार्टी लाइन को दिखाया आइना, निशाने पर रही सोनियानई जंग, नए हथियार : रक्षा मंत्री ने सेना को ड्रोन और काउंटर-ड्रोन में आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेशकेरलः चुनावी रण से पहले कांग्रेस कमजोर! : सांसद के. सुधाकरन के फैसले से उड़ी पार्टी की नींद, अगले कदम का जल्द करेंगे ऐलान

पश्चिम बंगाल चुनाव : ईसी के एक्शन से भड़की ममता, प्रशासनिक कार्रवाई को बताया हाई लेवल की राजनीतिक दखलंदाजी

ईसी के एक्शन से भड़की ममता, प्रशासनिक कार्रवाई को बताया हाई लेवल की राजनीतिक दखलंदाजी
a

admin

Mar 19, 202604:18 PM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं 4 मई को परिणाम आएंगे। इससे पहले बंगाल का सियासी पारा हाई हो चला है। आईएएस-आईपीएस के ताबड़तोड़ तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा रहा है।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही राज्य के 50 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को अचानक और मनमाने तरीके से हटा दिया गया, जिनमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि उच्च स्तर की राजनीतिक दखलअंदाजी बताया।

आयोग रवैया पक्षपातपूर्णः ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष रहने वाली संस्थाओं का राजनीतिकरण किया जा रहा है, जो संविधान पर सीधा हमला है। एक तरफ जहां कथित तौर पर त्रुटिपूर्ण एसआईआर प्रक्रिया चल रही है और अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, वहीं आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण नजर आता है। अब तक अनुपूरक मतदाता सूची जारी नहीं की गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी है। इससे आम नागरिकों में चिंता और असमंजस का माहौल है।

चुनिंदा तरीके से सीनियर अफसरों को भेजा जा रहा बाहर

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि आईबी, एसटीएफ और सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को चुनिंदा तरीके से हटाकर राज्य से बाहर भेजा जा रहा है, जिससे प्रशासनिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि आखिर भाजपा इतनी बेचैन क्यों है और बंगाल को बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी लोगों को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए लाइन में खड़ा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

आयोग के फैसलों में विरोधाभास का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग के फैसलों में विरोधाभास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ आयोग कहता है कि हटाए गए अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ कुछ ही घंटों में उन्हें चुनाव पर्यवेक्षक बनाकर बाहर भेज दिया जाता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
पश्चिम बंगाल चुनाव : ईसी के एक्शन से भड़की ममता, प्रशासनिक कार्रवाई को बताया हाई लेवल की राजनीतिक दखलंदाजी