Latest News

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी एक बार फिर चुनावी मोड में आती हुई नजर आ रही है।बीजेपी के संगठन ने एक बार फिर जनता की नब्ज टटोलने के लिए रणनीति तैयार कर दी है।बीजेपी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर जनता के बीच जाने का मेगा प्लाय तैयार कर लिया है। स्थापना दिवस से मध्यप्रदेश में बीजेपी गांव बस्ती अभियान शुरू करने जा रही है।
बीजेपी का गांव बस्ती अभियान
बीजेपी 6 अप्रैल अपना 46वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है और इसी दिन से बीजेपी गांव बस्ती चलो अभियान शुरू करेगी, इसके जरिए बीजेपी ग्रामीण और स्लम बस्तियों पर फोकास करेगी।7 से 12 अप्रैल तक प्रदेश भर में चलने वाले इस अभियान में 230 विधानसभाओं में जनसभाएं होंगी, प्रत्येक विधानसभा के 50 बड़े गांवों में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जनसभा की जिम्मेदारी सांसद, विधायक और मंत्री की होगी।जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।अभियान के तहत गांव को स्वच्छ रखने के लिए जनप्रतिनिधि श्रमदान करेंगे और गांव में चैपाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। संगठन ने अभियान पर नजर रखने के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। बीजेपी का मकसद लाभार्थियों के साथ चर्चा करने के साथ ही युवाओं को संगठन जोड़ने पर भी है।
हेमंत खंडेलवाल ने अभियान की दी जानकारी
स्थापना दिवस से शुरु होने वाले इस अभियान में पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जुड़ेगा, 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाले गांव चलो अभियान में पार्टी का कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा के झंडे लहराएगा। बीजेपी कार्यालयों में सुव्यवस्थित कर सजाया जाएगा। अभियान का लक्ष्य यही है की पार्टी की स्थापना के मुख्य उद्देश्य और विचारधारा को कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कांग्रेस ने बीजेपी के अभियान पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और नीतेंद्र सिंह राठौर ने अभियान पर सवाल उठाए।कांग्रेस का कहना है बीजेपी इवेंट करने में माहिर है और जनता के बीच जाकर बीजेपी दिखावा करती है।वहीं जयवर्धन सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा की मुख्यमंत्री ने लगभग ढाई साल के कार्यकाल में मध्यप्रदेश को नया क्या दिया है। एक भी नई योजना की जानकारी मांगी। गेंहूं खरीदी को लेकर कहा कि किसान परेशान है, सरकार किसानों का शोषण कर रही है। गांव चलो अभियान से पहले बीजेपी हमारे सवालों का उत्तर दें।
दो दशकों से ज्यादा मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबिज बीजेपी 365 दिन चुनावी मोड में नजर आती है।इस अभियान के जरिए बीजेपी ने एक बार फिर चुनावी बिसात बिछानी शुरु कर दी है।माना जा रहा है कि बीजेपी से अभियान के तहत आकलन करने जा रही है कि जनता के बीच में सरकार और संगठन को लेकर कोई नाराजगी है और इसे कैसे दूर किया जाएगा।
Advertisement
