Download App

Latest News

अब बाबा विश्वनाथ की नगरी में सुनाई देगी विक्रमोत्सव की गूंज : 3 से 5 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, सम्राट विक्रमादित्य के वैभवशाली कालखंड का होगा मंचनप्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं त्वचा की चमक : ट्राई करें ये खास कोलेजन जैलएक्टिंग के बाद अब माॅडलिंग : अनुपम खेर का नया एक्सपेरिमेंट, फॉर्मल वियर ब्रांड्स को किया आवेदनसिरदर्द बनी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था : एक तिहाई चौराहों-तिराहों पर नहीं जल रहीं हरी‘-लाल बत्तियां, जाम लगा रहे बेतरतीब वाहन

मप्र में फिर बदलेगा मौसम का रंगः : मौसम विभाग ने कल से तीन दिन तक आंधी-बारिश को लेकर किया अलर्ट, टेंशन में अन्नदाता

मौसम विभाग ने कल से तीन दिन तक आंधी-बारिश को लेकर किया अलर्ट, टेंशन में अन्नदाता
a

admin

Mar 28, 202611:36 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार से से आंधी-बारिश का एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। नये पश्चिमी विक्षोभ के असर 31 मार्च तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में दिखाई देगा। इस दौरान भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग 40 जिलों में बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट है। इसके चलते जहां गर्मी का मिजाज नर्म रहेगा। 41 डिग्री तक तापमान झेल रहे नर्मदापुरम जैसे जिलों के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें भी उभर आई हैं। इसकी वजह यह है कि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। अगर आधी-बारिश होती है फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू के मुताबिक मार्च में बरसात और गर्मी दोनो का ही सामना करना पड़ता है। इस बार सामान्य से अधिक तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई है। पिछले साल के मुकाबले यह बहुत कम है। पिछले 2 दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी दिखी है पर नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण इसमें फिर गिरावट की संभावना है। बदली मौसम प्रणाली से कई जिलों को गरज-चमक के साथ आंधी-पानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

शनिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में बारिश सहित आंधी-तूफान का यलो अलर्ट है।

मध्य प्रदेश के सबसे गर्म शहर

नर्मदापुरम: 41.6

रतलाम: 39.6

विदिशा: 39.1

बैरसिया भोपाल: 39.0

भैरूंदा सीहोर और गुना-राजगढ़: 38.6

प्रदेश में न्यूनतम तापमान वाले शहर

पचमढ़ी: 14.2

करौंदी कटनी: 16.1

मंदसौर: 16.5

कल्याणपुर शहडोल:16.7

अमरकंटक:17.8

मौसम बदल रहा नित नये रंग

मौसम हर हफ्ते रंग दिखा रहा है। मार्च में ठंड-गर्मी बारिश और ओलावृष्टि जैसे नजारे देखने को मिल रहे हैं। मार्च की शुरूआत गर्मी के साथ हुई थी और इसके बाद आधीं पानी ने बढ़ती गर्मी के तेवर ठंडे कर दिये। इसके बाद मौसम जरूर खुला पर तापमान से जिले गर्म होते उसके पहले ही आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने ठंडा कर दिया। राज्य में नर्मदापुरम में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। कई जिलों में रात का तापमान 25 डिग्री तक पहुंच रहा है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र में फिर बदलेगा मौसम का रंगः : मौसम विभाग ने कल से तीन दिन तक आंधी-बारिश को लेकर किया अलर्ट, टेंशन में अन्नदाता