Latest News
नक्सल अभियान में बडी सफलता : मुठभेड़ में ढेर हुआ मिलिट्री कंपनी स्नाइपर कन्ना, 10 लाख का था ईनामी
बीजापुर। लाल आतंक को खत्म करने के अभियान में सुरक्षाबलों को बडी सफलता मिली है। शनिवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के के बीच चली मुठभेड़ में मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर सोढी कन्ना ढेर हो गया है। उस पर 10 का ईनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य माओवादी सामग्री भी बरामद की गई है। बता दें कि शनिवार को बीजापुर के नेशनल पार्क में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई थी। इस मुठभेड में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी।
सूत्रों के मुताबिक, मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था, जो जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारा गया माओवादी माओवादियों की मिलिट्री कंपनी से जुड़ा हुआ स्नाइपर था, जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है।
सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि मारा गया माओवादी लंबे समय से क्षेत्र में हिंसक वारदातों में सक्रिय था और सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल रहा है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
Advertisement
Related Post