Download App

Latest News

मनोज बाजपेयी की बढ़ी मुश्किलेंः : घूसखोर पंडत के खिलाफ अब जबलपुर में दायर हुई याचिका, शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर अरोपब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी! : सारेगामा ला रहा एनिमेटेड फिल्म ‘शिव सती’ दिव्य प्रेम कथा पर है आधारित

जिस आदमी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ न हों... : राहुल पर मोदी के मंत्री का करारा पलटवार

राहुल पर मोदी के मंत्री का करारा पलटवार
a

admin

Feb 14, 202603:12 PM

मुंबई। भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद से देश का सियासी पारा हाई है। एक ओर जहां सरकार समझोते को बड़ी जीत बताकर देश की जनता को इसके फायदे गिना रही है। तो वहीं विपक्ष खासकर राहुल गांधी केन्द्र सरकार पर देश की जनता को छलने का आरोप लगा रहे हैं। राहुल के इन आरोपों पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें समझ नहीं आता कि इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बना गया।

गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अर्थव्यवस्था को समझे बिना गलत बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह नहीं समझ पा रही है कि जिस आदमी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है, उनके पास झूठ, धोखा और ट्वीट करने वाले बयानों के अलावा कुछ भी नहीं है, वह सच से हजारों मील दूर हैं।

अब समझिए राहुल के आरोप और गोयल का पलटवार

बता दें कि राहुल गांधी ने दावा किया था कि अगर बांग्लादेश अमेरिका से सूत या कपास खरीदता है तो उसे अमेरिका में शून्य शुल्क (जीरो ड्यूटी) पर कपड़ा निर्यात करने की छूट मिलती है। इसपर पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को भी यही सुविधा मिलेगी। अगर भारतीय निर्यातक अमेरिका से कपास या सूत खरीदकर यहां प्रोसेस करेंगे और फिर अमेरिका को निर्यात करेंगे, तो उन्हें भी जीरो ड्यूटी का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि यह कोई नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह प्रावधान पहले से मौजूद है।

कपास उत्पादन क्षमता बढ़ेगी- गोयल

गोयल ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की कपास उत्पादन क्षमता आगे बढ़ेगी और उसकी मांग भी बढ़ेगी। आयात करके यहां प्रोसेस कर फिर निर्यात करने की नीति कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह वर्षों से विदेशी व्यापार नीति का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बना सेज कानून साफ कहता है कि कच्चा माल जीरो ड्यूटी पर आयात कर उसे प्रोसेस कर निर्यात किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार बढ़ेगा, विदेशी मुद्रा आएगी और देश की आर्थिक ताकत मजबूत होगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder