Latest News
बांग्लोदशी घुसपैठियों के प्रति सईदा हमीद का छलका दर्द : मोदी के मंत्री ने दिखाया आइना, कहा- मानवता के नाम पर किया जा रहा गुमराज
नई दिल्ली। योजना आयोग की पूर्व सदस्य सईदा हमीद ने बांग्लादेशी घुसपैठियों की वकालत की है। उन्होंने बीते दिनों कहा था कि बांग्लादेशियों को असम में रहने का अधिकार है। सईदा हमीद के इस बयान पर केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें आईना दिखाया है। केन्द्रीय मंत्री ने बयानों की निंदा करते हुए हमीद को मानवता के लिए गुमराह करने वाला बताया है। साथ ही उन पर भारत की संप्रभुता और पहचान को कमजोर करने का आरोप लगाया।
सैयदा हमीद के वीडियो का हवाला देते हुए, रिजिजू ने एक्स पर लिखा कि उनका बयान मानवता के नाम पर गुमराह करने वाला। यह हमारी जमीन और पहचान का सवाल है। बांग्लादेश और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक बौद्धों, ईसाइयों, हिंदुओं और सिखों को क्यों सताया और प्रताड़ित किया जाता है? सईदा हमीद सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सबसे करीबी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें अवैध प्रवासियों का समर्थन नहीं करना चाहिए।
सईदा ने किया था यह दावा
बता दें कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान योजना आयोग की सदस्य रहीं सईदा हमीद ने दावा किया था कि बांग्लादेशी भी इंसान हैं और उन्हें भारत में रहने का अधिकार है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रहे बेदखली अभियानों और कार्रवाइयों के बीच असम की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, हमीद ने कहा, अगर वे बांग्लादेशी हैं तो इसमें क्या गलत है? बांग्लादेशी भी इंसान हैं। धरती इतनी बड़ी है कि बांग्लादेशी यहां रह सकते हैं। किसी के अधिकारों का हनन नहीं।
अल्लाह ने यह धरती इंशानों के लिए बनाई, सैतनों के लिए नहीं
उन्होंने आगे कहा, अल्लाह ने यह धरती इंसानों के लिए बनाई है, शैतानों के लिए नहीं। अगर कोई इंसान धरती पर खड़ा है, तो उसे बेदखल करना मुसलमानों के लिए कयामत है। उन्होंने असम सरकार पर मुसलमानों को बांग्लादेशी बताकर उन पर कयामत लाने का आरोप लगाया और दावा किया कि अवैध प्रवासियों द्वारा भारतीय नागरिकों को उनके अधिकारों से वंचित करने का तर्क श्बेहद शरारती और मानवता के लिए हानिकारक है।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को भी घेरा
अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले और लंबे समय से राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा अखंडता की वकालत करने वाले रिजिजू ने अवैध इमिग्रेशन को सामान्य बनाने के प्रयास की कड़ी आलोचना की। इन टिप्पणियों ने राजनीतिक तनाव को फिर से भड़का दिया है, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से जुड़े बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं पर धर्मनिरपेक्षता और मानवता के नाम पर अवैध इमिग्रेशन को उचित ठहराने का आरोप लगाया है।
Advertisement
Related Post