Download App

Latest News

बाबा महाकाल : भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुईं टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री, दर्शन के अनुभव को बताया 'दिव्य'हिन्दू धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व : सच्चे मन और श्रद्धा भक्ति करने पर बनी रहती है मां की कृपा, बचें इस तरह की गलतियों सेभाजपा की सोच ने देश और लोकतंत्र को किया कलंकित : मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य होने पर भड़के जीतू, ट्रेड डील को लेकर भी किया वारकटनी सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत : बड़वारा में मोटरसाकिल और कार के बीच हुई भीषण टक्कर, मृतकों में तीन मजदूरमप्र : अधिक वेतन लेने वालों की पेंशन कटौती तय, वित्त विभाग ने पेंशन अधिकारियों को दिए दो टूक निर्देश

मप्र के सरकारी सेवकों के लिए खुशखबरी : मोहन कैबिनेट ने 3 फीसदी डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को दी हरी झंडी, अब केन्द्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

मोहन कैबिनेट ने 3 फीसदी डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को दी हरी झंडी, अब केन्द्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता
G

Ganesh Sir

Mar 10, 202612:59 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। मंत्रालय में आहूत की गई बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सबसे बड़ा फैसला प्रदेश सरकारी सेवकों के हित में लिया गया। दरअसल मोहन कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता को हरी झंडी दे दी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने होली के पहले प्रदेश कर्मचारियों का तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी। जिस पर कैबिनेट ने अमल करते हुए आज प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 58 फीसदी हो गया है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर है।

बैठक में पीएचई और पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्टों पर भी चर्चा

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा प्रस्तुत पेयजल परियोजनाओं और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सड़कों से जुड़े प्रोजेक्टों को चर्चा में रखा गया। इसके अलावा जल संसाधन विभाग के नहर और बांध निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार हुआ। सभी प्रस्तावों को जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है। इस बैठक में अनुराग जैन के स्थान पर प्रभारी मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा मौजूद थे। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल अनुपस्थित रहे।

मप्र में 19 मार्च से शुरू होगा जल संवर्धन अभियान

जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की पहल की भी बैठक में सराहना हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू होगा। यह अभियान केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा भी सराहा गया है। अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति एवं व्यवस्था पर भी मंथन

बैठक में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के प्रभावों को देखते हुए रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति एवं व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक तैयारियों के माध्यम से आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक से पहले मंत्रियों के साथ टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत पर टीम इंडिया को मंत्रिपरिषद की ओर से बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder