Download App

Latest News

आसान विकल्प या हेल्थ का दुश्मन? : जानिए रेडी-टू-ईट और पैकेज्ड फूड का सचआईपीएल 2026 : एलएसजी के खिलाफ ओपनिंग कर चर्चा में पंत, फैसले पर ऐसे दी सफाईअजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज : वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक470 दिनों में पेश नहीं हो सका सौरभ शर्मा का आरोप-पत्र : परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक की बेनामी संपत्तियों की गणना में उलझी लोकायुक्त टीम!भारत ने बदल दी कहानी : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान…! अंतरिक्ष इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

पश्चिम बंगाल का चुनाव धर्मयुद्ध : मोहन ने ममता पर चलाया शब्द भेदी बाण, कहा- वह दीदी नहीं, अप्पी हो गईं

मोहन ने ममता पर चलाया शब्द भेदी बाण, कहा- वह दीदी नहीं, अप्पी हो गईं
a

admin

Apr 02, 202604:29 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतर गए हैं। उन्होंने गुरुवार को बांकुरा जिले चुनावी सभा को संबोधित किया। इस डाॅ. यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा प्रहार किया।

डाॅ. यादव ने कहा कि यह भूमि सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर और प्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर बैज जैसी महान हस्तियों की धरती है। आज यहां चुनावी शंखनाद हो चुका है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासन में जनता परेशान है। उन्होंने कहा, “ममता अब ‘दीदी’ नहीं रहीं, ‘अप्पी’ हो गई हैं,” और यह बात पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पश्चिम बंगाल का चुनाव धर्म युद्ध

उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी बंगाल के लोगों के अधिकारों को कमजोर कर रही हैं। इस चुनाव को उन्होंने “धर्मयुद्ध” बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का मंत्र लोगों को शक्ति दे रहा है। उनके अनुसार बंगाल का युवा, महिलाएं, गरीब और किसानकृसभी बदलाव चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बंगाल में पलायन बढ़ रहा है और युवा आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बाहरी लोग स्थानीय संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर काम कर रही है।

विपक्षी दलों पर एससी-एसटी वर्ग की उपेक्षा का लगाया आरोप

डॉ. यादव ने यह भी कहा कि देश में अनुसूचित जनजाति की महिला राष्ट्रपति बनना भाजपा की नीतियों का उदाहरण है। उन्होंने विपक्षी दलों पर एससी-एसटी वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि गरीबों को पक्का मकान, राशन और योजनाओं का लाभ भाजपा सरकार ने दिया है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर शिक्षक भर्ती घोटाले, आवास योजना और मनरेगा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अब “हिसाब चुकता” करने का समय आ गया है। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगें और पार्टी को जीत दिलाएं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
पश्चिम बंगाल का चुनाव धर्मयुद्ध : मोहन ने ममता पर चलाया शब्द भेदी बाण, कहा- वह दीदी नहीं, अप्पी हो गईं