Download App

Latest News

समावेशी की दिशा में दिल्ली सरकार का अहम कदम : अब मुफ्त यात्रा में यात्रा कर सकेंगे ट्रांसजेंडर, प्रस्ताव पर लगी मुहरताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

मप्र के सीएम फिर दिल्ली दौरे पर : पीएम मोदी से मिले मोहन, राज्य की प्रगति से कराया अवगत, लोकसभा स्पीकर से भी की मुलाकात

पीएम मोदी से मिले मोहन, राज्य की प्रगति से कराया अवगत, लोकसभा स्पीकर से भी की मुलाकात
G

Ganesh Sir

Mar 16, 202603:45 PM

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है। वहीं पीएम से मुलाकात की तस्वीरें सीएम मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति से अवगत कराया। पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी से ओडिशो के गवर्नर भी

इसके अलावा ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के कंभमपति ने बताया कि उन्होंने पीएम को ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

ओडिशा के राज्यपाल ने पीएम मोदी संग मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, श्श्आज मुझे नई दिल्ली स्थित संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उन्हें ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति और विकसित ओडिशा और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य के विकास को और गति देने के लिए जारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र के सीएम फिर दिल्ली दौरे पर : पीएम मोदी से मिले मोहन, राज्य की प्रगति से कराया अवगत, लोकसभा स्पीकर से भी की मुलाकात