Download App

Latest News

गुलाबी नगरी : हिंदू त्योहार-मुस्लिम कारीगरी के अद्भुत संगम की मिसाल है होली, सदियों पुरानी परंपरा आज भी जीवंतओटीटी पर रिलीज हो रही अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' : अभिनेता ने बताया क्यों खास है फिल्ममिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति चिंताजनक : पीएम मोदी ने शांति-स्थिरता बनाए रखने किया आह्वान, कनाडा के साथ हुई डील का भी किया जिक्रट्रंप से पंगा न लें : व्हाइट हाउस ने जारी किए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर विशेषज्ञों के बयानमहाकालेश्वर मंदिर : ईष्ट देव के अद्भुत शृंगार का दर्शन कर निहाल हुए भक्त, पंचामृत और फलों से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेकभारत-अमेरिका ट्रेड डील : मोहन की कृषि कैबिनेट पर जीतू ने उठाए सवाल, सूबे के अन्नदाताओं को नुकसान से बचाने सरकार से की यह अपीलहोली : मुल्तानी मिट्टी-दही का लेप चेहरे की जलन को करेगा, रंगत को भी निखारने में है मददगार टी-20 विश्व कप केसेमीफाइनल में पहुंचा भारत : ट्रोलर्स के निशाने पर आया पाक का यह पूर्व गेंजबाज, फिक्सिंग वाली कहानी भी दिलाई याद

होली : मुल्तानी मिट्टी-दही का लेप चेहरे की जलन को करेगा, रंगत को भी निखारने में है मददगार

 मुल्तानी मिट्टी-दही का लेप चेहरे की जलन को करेगा, रंगत को भी निखारने में है मददगार
a

admin

Mar 02, 202612:51 PM

नई दिल्ली। होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन सावधानी न बरतने पर यह आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। अक्सर रंगों में मौजूद केमिकल त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं, जिससे स्किन रूखी हो जाती है या छिलने लगती है। जिनकी त्वचा संवेदनशील (सेंसिटिव) है, उन्हें लाल चकत्तों और एलर्जी का खतरा अधिक रहता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप होली खेलते समय और उसके बाद भी अपनी त्वचा की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें।

आयुर्वेद में त्वचा को त्वक कहा जाता है, जो शरीर के लिए सिर्फ बाहरी आवरण नहीं, बल्कि पूरे शरीर का आईना है, जो शरीर को सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करती है। होली के रंगों के लेपन के बाद स्किन को स्नेहन और शोधन की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए आयुर्वेद में कई तरीके बताए गए हैं, जिन्हें आसानी से घर पर ही किया जा सकता है।

होली का रंग निकालने के लिए चेहरे पर किसी तरह का साबुन या फेसवॉश न लगाएं। साबुन और फेसवॉश में पहले से केमिकल होते हैं और रंगों के साथ मिलकर वे दोगुनी प्रतिक्रिया करते हैं। ऐसे में साधे पानी से चेहरे को धोएं और शोधन और शुद्धिकरण के लिए मक्के का आटा या फिर दरदरे चावल के आटे से चेहरे को हल्के हाथ से रगड़ें। यह न सिर्फ चेहरे को साफ करने का काम करेगा, बल्कि गंदगी को चेहरे से निकालने में मदद करेगा।

इसके बाद चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और दही को मिलाकर लेप लगाएं। अक्सर रंगों को हटाने के लिए खुजली या लाल चकत्ते निकल आते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप चेहरे की जलन को साफ करेगा और चेहरे की रंगत को भी निखारने में मदद करेगा। मुल्तानी मिट्टी और दही के बाद त्वचा पर ताजा एलोवेरा जल का लेपन करें। यह त्वचा को मुलायम रखने के साथ-साथ आराम देने का भी काम करेगा।

त्वचा की देखभाल के लिए सिर्फ बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक देखभाल भी जरूरी है। ऐसे में पूरे शरीर को आराम देने के लिए रात के समय हल्का गुनगुना दूध पीए। होली के दिन ज्यादा तला-भुना खाने से भी परहेज करें।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
होली : मुल्तानी मिट्टी-दही का लेप चेहरे की जलन को करेगा, रंगत को भी निखारने में है मददगार