Download App

Latest News

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : रायपुर-बिलासपुर NH पर बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 30 से अधिक घायल, मृतकों की हुई शिनाख्तWest Bengal SIR : दीदी ने ECI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- आनी चाहिए शर्मबालाकुमारी हिल्स: : प्रकृति नजारों के साथ मिलेगा भक्ति का अनूठा संगम, खुद को हील करने के लिए है बेस्ट जगहगिद्ध गणना : शुरुआती रुझान मप्र को गिद्ध स्टेट बनाने के दे रहे संकेत, अप्रैल-मई में दूसरे चरण की गिनती में साफ होगी तस्वीर

मुश्किल में अनिल अंबानीः एक साथ एक दर्जन ठिकानों ईडी की रेड : जद में रहा मुंबई भी, संदिग्ध फंड ट्रांसफर और वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है मामला

जद में रहा मुंबई भी, संदिग्ध फंड ट्रांसफर और वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है मामला
a

admin

Mar 06, 202602:55 PM

मुंबई। रिलायंस पावर से जुड़े संदिग्ध फंड ट्रांसफर और वित्तीय लेन-देन के मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के राडार पर हैं। ईडी ने शुक्रवार को एक बार फिर अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े करीब एक दर्जन ठिकानों पर रेड की है। सूत्रों के अनुसार, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि ईडी की करीब 15 विशेष टीमों ने सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई उन लोगों के रजिस्टर्ड ऑफिस और घरों पर की गई, जो इस पावर कंपनी से किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी रिलायंस पावर से जुड़े संदिग्ध फंड ट्रांसफर और वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

3,716.83 करोड़ का आलीशान महल हो चुका है अटैच

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इससे पहले ईडी ने अनिल अंबानी के आलीशान पाली हिल स्थित अबोड नामक आवासीय संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया था, जिसकी कीमत करीब 3,716.83 करोड़ रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय के विशेष कार्य बल, मुख्यालय ने यह संपत्ति धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत जब्त की है। इससे पहले इसी संपत्ति के एक हिस्से को 473.17 करोड़ रुपए तक जब्त किया जा चुका था।

पिछले महीने सीबीआई ने अनिल अंबानी के ठिकानों पर की थी छापेमारी

वहीं पिछले महीने के अंत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी अनिल अंबानी के आवासों और रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) के दफ्तरों में तलाशी ली थी। यह कार्रवाई तब की गई जब बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया था।

आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

सीबीआई के अनुसार यह मामला आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। एजेंसी के बयान के मुताबिक, मामला अनिल अंबानी, जो रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रमोटर और पूर्व चेयरमैन रहे हैं, और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder