Download App

Latest News

मप्र में सूरज के हीट अटैक का दौर : नर्मदापुरम का मार्च के दूसरे सप्ताह में ही चढ़ा पारा, खूब तप रहे रतलाम-मंडला भीमोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं : कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोलसिनेमा का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं : संवेदनशीलता भी बड़ी जिम्मेदारी : प्रकाश झाउसने रन आउट करने का कर लिया था फैसला, : मेहदी हसन की हरकत पर सलमान आगा ने निकाली भड़ास, सुलह को लेकर कही यह बातयूनियन कार्बाइड फैक्ट्री : हाईकोर्ट ने मप्र सरकार से मांगी कार्ययोजना, 23 मार्च को पेश करना होगा दूषित मिट्टी और भूजल के आंकलन का ब्योरा

मप्र में सूरज के हीट अटैक का दौर : नर्मदापुरम का मार्च के दूसरे सप्ताह में ही चढ़ा पारा, खूब तप रहे रतलाम-मंडला भी

नर्मदापुरम का मार्च के दूसरे सप्ताह में ही चढ़ा पारा, खूब तप रहे रतलाम-मंडला भी
a

admin

Mar 14, 202603:42 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही तेज गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लगातार दूसरे दिन तीव्र लू का असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार आज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) 14 मार्च से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 15 मार्च से प्रदेश में दिखाई देगा। इसके चलते ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना है। जिन इलाकों में बारिश होगी, वहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में गर्मी का असर जारी रहेगा।

सूबे के बड़े शहरों का हाल

प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा इंदौर में 37.6 डिग्री, जबलपुर में 37.5 डिग्री, उज्जैन में 37.4 डिग्री और ग्वालियर में 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में भी तापमान काफी ऊंचा रहा। रतलाम में 39.2 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, धार और खजुराहो में 38.9 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री और खरगोन में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सागर, टीकमगढ़ और सिवनी में भी पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया।

हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। यदि जरूरी हो तो सिर को ढककर निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी या ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। घर के तापमान को कम रखने के लिए ओवन जैसे उपकरणों का कम उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।

मार्च का बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण

डॉक्टरों का कहना है कि मार्च का बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा के मरीज बढ़ सकते हैं। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और देर रात की ठंडी हवा से बचाने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार प्रदेश में गर्मी का दौर सामान्य से पहले शुरू हो गया है। पिछले वर्षों में 15 मार्च के बाद तापमान तेजी से बढ़ता था, लेकिन इस बार महीने की शुरुआत से ही पारे में उछाल देखा जा रहा है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र में सूरज के हीट अटैक का दौर : नर्मदापुरम का मार्च के दूसरे सप्ताह में ही चढ़ा पारा, खूब तप रहे रतलाम-मंडला भी