Download App

Latest News

उड़द पर 600 बोनस, बनेंगे 1 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड : अन्नदाताओं के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, गोशालाओं तक भूसा पहुंचाने ट्रॉली उपलब्ध कराएगी सरकारखूब तप रहा मप्रः पारा गिरा पर गर्मी से नहीं मिली राहत : राजधानी सहित कई जिलों का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादाहिमायनी पुरी के खिलाफ पोस्ट पर रोक : दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा समेत कई पक्षों को भेजा नोटिस महिला टी-20 सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 18 रन से दी शिकस्त, खाका-म्लाबा की घातक गेंजबाजी बनी हार की वजहमहाकालेश्वर मंदिर : अपने आराध्य की एक झलक पाने उमड़ा भक्ता को सैलाब, पट खुलते ही जयश्री महाकाल से गूंजा परिसर

राज्यसभा चुनाव : बिहार में एनडीए का पंच, नितिन-नीतीश समेत सभी उम्मीदवार जीते, पांचवीं सीट पर फंसा था पेंच

बिहार में एनडीए का पंच, नितिन-नीतीश समेत सभी उम्मीदवार जीते, पांचवीं सीट पर फंसा था पेंच
a

admin

Mar 17, 202611:16 AM

पटना। बिहार में राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांचों प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। सोमवार की शाम को मतगणना के बाद एनडीए के सभी उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम को विजयी घोषित किया गया।

‎बताया गया कि एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार को द्वितीय वरीयता के आधार पर जीत मिली है, लेकिन उन्होंने सबसे अधिक मत प्राप्त किया। चुनाव में महागठबंधन की ओर से राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा था, जिसके बाद पांचवीं सीट को लेकर पेंच फंस गया था। ‎राज्यसभा चुनाव के कारण बिहार की राजनीति में कई बड़े बदलाव होना तय है। नीतीश कुमार के ऊपरी सदन में जाने से राज्य का मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा।

जदयू अध्यक्ष ने जीते उम्मीदवारों को दी बधाई

‎इधर, जीत के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहले से तय था। हम लोगों ने इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी एकजुटता के साथ लड़ा था और आज इस चुनाव का परिणाम भी सबके सामने है।

विपक्ष पर सत्ता पक्ष पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

इधर, विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। ‎बताया गया कि इस चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 41 वोट की आवश्यकता थी, लेकिन महागठबंधन के चार विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए। इनमें कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक शामिल बताए गए हैं। इस अनुपस्थिति ने चुनावी गणित को पूरी तरह बदल दिया।

‎एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला, जबकि विपक्षी महागठबंधन के चार विधायकों ने मतदान नहीं किया। राज्यसभा चुनाव का परिणाम महागठबंधन के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। हालांकि, इस चुनाव में एआईएमआईएम के पांच विधायकों का महागठबंधन को समर्थन प्राप्त हुआ। ‎‎दरअसल, बिहार के राज्यसभा सदस्य जिनका कार्यकाल अप्रैल को समाप्त हो रहा है, उनमें अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
राज्यसभा चुनाव : बिहार में एनडीए का पंच, नितिन-नीतीश समेत सभी उम्मीदवार जीते, पांचवीं सीट पर फंसा था पेंच