Download App

Latest News

टी20 विश्व कपः : 226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखरी ओमान की बल्लेबाजी, श्रीलंका ने 105 रन से रौंदाबजट सत्र से पहले कांग्रेस अक्रामक : जीतू ने सीएम को लेटर लिख 3 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग, लिस्ट में इनका है नामएचएएल का शानदार वित्तीय प्रदर्शन : तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़ा, 1,866.66 करोड़ का हुआ शुद्ध मुनाफाघूसखोर पंडत विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता को लगाई जमकर लताड़, क्या कहा जानें जनगणनाः भोपाल में एक मई से चलेगा अभियान : कलेक्टर ने तैयार की 16 अफसरों की टीम, पोर्टल-मोबाइल ऐप से डेटा करेंगे एकत्रित

मप्र में रोंगटे खड़ी करने वाली घटनाः : सिंगरौली में जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने दो को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में फैली सनसनी

सिंगरौली में जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने दो को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में फैली सनसनी
a

admin

Feb 12, 202603:09 PM

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जादू-टोने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर चबूतरे पर एक साथ कई नारियल और कुल्हाड़ी बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेयावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंतरवा गांव में छत्रपति सिंह की शादी के बाद संतान नहीं थी और पत्नी को गर्भपात हो गया था। इसके लिए वह पड़ोसी केवल सिंह और फूलमती को जिम्मेदार मानता था। उसका कहना था कि इन दोनों के जादू-टोना करने के चलते वह पिता नहीं बन पा रहा है। इसी बात को लेकर छत्रपति सिंह ने केवल सिंह और फूलमती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान दो लोग बीच बचाव के लिए आए तो उन पर भी उसने हमला किया। परिणाम स्वरूप केवल सिंह और फूलमती की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि छत्रपति शादी के बाद जब पिता नहीं बना और पत्नी को गर्भपात हो गया तो वह इसके लिए पड़ोसियों पर आरोप लगाता था। उसे शक था कि पड़ोसियों ने जादू-टोना किया है।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत्रपति सिंह ने अपने को एक मकान में कैद कर लिया। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र में रोंगटे खड़ी करने वाली घटनाः : सिंगरौली में जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने दो को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में फैली सनसनी