Latest News

नई दिल्ली। गांधी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। दरअसल कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी बेटे रेहान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रेहान अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। सूत्रों की मानें तो रेहान ने अवीवा से सगाई भी कर ली है। रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बेग परिवार का गांधी परिवार से काफी पुराना परिचय है और इंदिरा गांधी के समय से ही इनके बीच जान पहचान है। जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं। रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया। रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है।
सगाई कार्यक्रम में बुलाया गया चुनिंदा लोगों को
दोनों परिवारों के बीच सगाई का कार्यक्रम हो चुका है। सगाई कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया। सगाई कार्यक्रम को काफी निजी रखा गया है। अवीवा और रेहान एक दूसरे को पिछले कई वर्षों से एक दूसरे के संपर्क में हैं। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान एक विजुअल आर्टिस्ट हैं। अलग-अलग शहरों में रेहान अपने आर्टवर्क की प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं। रेहान की कला में काफी रुचि है। रेहान का यही शौक है और पेशा भी। बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रेहान ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आगे की शिक्षा लंदन जाकर पूरी की।
कौन हैं अवीवा बेग?
बता दें कि अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली के ही जाने-माने मॉर्डन स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जर्नलिज्म की पढ़ाई ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से की है। अवीवा पेशे से एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ वह नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
Advertisement
