Download App

Latest News

वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बना, : जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा जो आरोप कांग्रेस पर लगाती थी, वही अब लग रहे स्वयं परशैक्षणिक उपयोग के लिए आरक्षित जमीन पर फर्जीवाड़ा : 40,600 वर्गफीट भूमि कब्जाने वालों पर ईओडब्ल्यू ने कसा शिकंजा, दर्ज की एफआईआरसनराइजर्स लीड्स का कदम देश विरोधी : पाकिस्तानी स्पिनर की खरीदी पर फूटा क्रिकेट फैंस का गुस्सा, SRH को IPL में दी परिणाम भुगताने की चेतावनीकर्नाटक का श्री रेणुका येल्लम्मा मंदिर, : भक्तों किए दान को गिनने में लगे चार दिन, जानें कितना सोना-चांदी और रुपया मिला चढ़ावे में औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स-निफ्टी : घरेलू शेयर बाजार फिर सहमा, निवेशकों को लगा करोड़ों का चूना

बजट सत्र का दूसरा चरणः एलपीजी क्राइसेस की गूंज संसद तक : चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, सांसदों के निलंबन पर भी मचाया शोर, स्पीकर ने दी नसीहत

चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, सांसदों के निलंबन पर भी मचाया शोर, स्पीकर ने दी नसीहत
a

admin

Mar 13, 202611:49 AM

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

शुक्रवार सुबर 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद वेल के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने एलपीजी संकट को लेकर चर्चा की मांग उठाई। इसके साथ ही, 8 सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हंगामा किया।

स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को शांत कराने की कोशिश

स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करते हुए कहा, मैंने पहले भी आग्रह किया था और फिर से आग्रह कर रहा हूं कि प्रश्नकाल सदन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। आज भी प्रतिपक्ष के 8 सदस्यों के प्रश्न सूचीबद्ध हुए हैं। प्रश्नकाल के अंदर देश के मुद्दे और क्षेत्र की समस्याएं उठती हैं, तो वहीं सरकार की जवाबदेही तय होती है। इसीलिए आग्रह है कि प्रश्नकाल के अंदर सभी को बोलने का मौका दिया जाना चाहिए।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों को लेकर कहा, वे बोलते हैं कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाए, उन्हें सदन में बोलने दिया जाए, लेकिन जब बोलने का अवसर दिया जाता है तो उस समय आप बोलते नहीं हैं और सदन में गतिरोध करना चाहते हैं। यह संसदीय मर्यादा नहीं है। स्पीकर ने विपक्षी सदस्यों को प्रश्नकाल के बाद अपना विषय उठाने के लिए कहा, लेकिन हंगामा जारी रहा।

अगर मेजों पर चढ़ेंगे तो इसी तरह होगी कार्रवाई

8 सदस्यों के निलंबन पर सख्त टिप्पणी करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा, सदन के अंदर अगर मेजों पर चढ़ेंगे तो इसी तरह (निलंबन) की कार्रवाई होगी। मेरा एक और आग्रह है कि सदन की पवित्रता, चाहे वह संसद परिसर के अंदर हो या संसद के बाहर हो, उसकी पवित्रता, मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाने की सबकी जिम्मेदारी है। जिस तरह का आचरण और व्यवहार विपक्ष के सदस्यों का रहा है, वे सदन की पवित्रता को समाप्त कर रहे हैं।

लोकसभा स्पीकर ने दोहराया कि विपक्ष के सदस्य प्रश्नकाल नहीं चलने देना चाहते हैं और लगातार गतिरोध पैदा करते हैं। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
बजट सत्र का दूसरा चरणः एलपीजी क्राइसेस की गूंज संसद तक : चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, सांसदों के निलंबन पर भी मचाया शोर, स्पीकर ने दी नसीहत