Download App

Latest News

लगातार 7 मैच जीतकर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश : रैंकिंग में खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा'भारत के लिए मैच जीतने की कोशिश हमेशा जारी रहेगी' : पद्म श्री से सम्मानित होने पर रोहित ने जताया आभारमोना कपूर : मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन, कहा- 'जिंदगी बहुत बेरहम है'अंकिता भंडारी हत्याकांड : सीबीआई ने अपने हाथ में ली जांच, 'अनजान वीआईपी' के खिलाफ केस दर्ज कियाउन पर भयंकर प्रेशर : अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर राहुल ने पीएम को घेरा, कहा- फूट सकता है इमेज का गुब्बारा

भारत-यूएस ट्रेड डील पर राज्यसभा में बरपा हंगामाः : विपक्ष ने सदन का किया बाॅकआउट, नड्डा ने रवैए को बताया लोकतंत्र के लिए घातक

विपक्ष ने सदन का किया बाॅकआउट, नड्डा ने रवैए को बताया लोकतंत्र के लिए घातक
a

admin

Feb 03, 202603:06 PM

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, इसकी जानकारी वाशिंगटन से आ रही है। विपक्ष ने नारेबाजी के बाद सदन का बहिष्कार किया। वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष का यह व्यवहार एक तरह से गैर राष्ट्रवादी व्यवहार है। इन्हें देश से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एंटी नेशनल है।

दरअसल, अमेरिका के साथ हुई डील का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठाया गया। विपक्ष ने इस विषय को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, उसके बारे में हमें वाशिंगटन से जानकारी मिल रही है। उन्होंने इस स्थिति पर प्रश्न उठाया और कहा कि यह क्या हो रहा है। विपक्ष का कहना था कि सरकार द्वारा इस बारे में जानकारी नहीं दी गई, जबकि अमेरिका ने इसको लेकर जानकारी सार्वजनिक की है।

वहीं, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने इसके जवाब में कहा, कल (सोमवार) देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने टैरिफ के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में, एक सच्चे दोस्त के बारे में भी पोस्ट में चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने भारत व अमेरिका के ट्रेड के बारे में, जो भारत और अमेरिका के संबंध हैं, उसकी चर्चा की है।

यह विपक्ष की हताशा

राज्यसभा में बोलते हुए नड्डा ने कहा कि सरकार पूरी ट्रेड डील के बारे में राज्यसभा को जानकारी देगी। इस संबंध में संबंधित विभाग के मंत्री सदन को जानकारी देंगे। उन्होंने विपक्ष के हंगामे को लोकतंत्र के लिए काफी घातक बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का यह व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है। हम विपक्ष के प्रत्येक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह विपक्ष की हताशा है, जिस कारण वे इस प्रकार शोर-शराबा कर रहे हैं।

विपक्ष का व्यवहार निंदनीयः नड्डा

हालांकि, विपक्ष जेपी नड्डा के बयान से संतुष्ट नहीं हुआ और नारेबाजी-हंगामे के बीच सदन का बहिष्कार किया। वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों का व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। इन्हें न देश के विकास में कोई रुचि है, न ही व्यापार के विकास को लेकर कोई रुचि है। ये केवल हर विषय पर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह कहते रहे कि ट्रंप का जवाब दीजिए, 50 प्रतिशत टैरिफ लग गया है। आज जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने सूमोटो स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री की तारीफ की और कहा कि मैं उनका सच्चा दोस्त हूं। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी उनकी तरह एक मजबूत नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर रहे हैं।

सरकार किसी भी बात पर चर्चा करने से नहीं हटती पीछे

जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार किसी भी बात पर चर्चा करने से पीछे नहीं हटती है। मैंने आज भी विपक्ष को कहा कि सरकार आज ही इस पूरे विषय पर सदन में जानकारी देगी। विपक्ष ने ‘जी राम जी’ पर चर्चा की, हमने उस पर चर्चा की और एसआईआर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप देश में एक वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकार कुछ छुपा रही है, सरकार चर्चा नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष का यह बहुत गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। विपक्ष का यह एक तरह से गैर राष्ट्रवादी व्यवहार है। इन्हें देश से कुछ लेना-देना नहीं है, यह एंटी नेशनल है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder