Download App

Latest News

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : रायपुर-बिलासपुर NH पर बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 30 से अधिक घायल, मृतकों की हुई शिनाख्तWest Bengal SIR : दीदी ने ECI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- आनी चाहिए शर्मबालाकुमारी हिल्स: : प्रकृति नजारों के साथ मिलेगा भक्ति का अनूठा संगम, खुद को हील करने के लिए है बेस्ट जगहगिद्ध गणना : शुरुआती रुझान मप्र को गिद्ध स्टेट बनाने के दे रहे संकेत, अप्रैल-मई में दूसरे चरण की गिनती में साफ होगी तस्वीर

खाली पदों के सहारे कृषक कल्याण वर्ष मना रही है मप्र सरकार : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीएम को लिखा पत्र, सहकारिता विभाग में 35% पद हैं रिक्त

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीएम को लिखा पत्र, सहकारिता विभाग में 35% पद हैं रिक्त
a

admin

Mar 06, 202612:45 PM

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में खेती-किसानी से जुड़े विभाग कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता और उद्यानिकी विभाग में हजारों की संख्या में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। पटवारी ने पत्र में खाली पदों का हवाला देकर प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे कृषक कल्याण वर्ष पर भी सवाल उठाए हैं।

पटवारी के अनुसार कृषि विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विभाग में स्वीकृत 14,537 पदों में से 8,468 पद रिक्त हैं। यानी लगभग 60 प्रतिशत अमला अनुपस्थित है। यह स्थिति केवल कृषि विभाग तक सीमित नहीं है। मत्स्य पालन विभाग में 1,290 पदों में से 722 पद खाली हैं, उद्यानिकी विभाग में 3,079 पदों में से 1,459 पद रिक्त हैं, और पशुपालन एवं डेयरी विभाग में 7,992 पदों में से 1,797 पद खाली हैं।

इसी प्रकार सहकारिता विभाग में लगभग 35 प्रतिशत पद रिक्त हैं। खाद्य तंत्र की स्थिति भी चिंताजनक है। खाद्य संचालनालय में 109 पदों के विरुद्ध केवल 48 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिलों के कार्यालयों में 598 पदों के मुकाबले मात्र 245 कर्मचारी हैं और खाद्य आयोग में 61 पदों में से 48 पद रिक्त हैं। कृषि प्रशासन के शीर्ष स्तर पर भी स्थिति गंभीर है। वरिष्ठ अधिकारियों के 182 स्वीकृत पदों में से 113 पद खाली हैं। कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय में 1,065 पदों में से 557 पद खाली हैं। बीज एवं फार्म विकास निगम में 14 में से 5 पद रिक्त हैं। जैविक प्रमाणीकरण संस्था में 23 में से 8 पद खाली हैं। कृषि विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में 49 में से 27 पद रिक्त हैं तथा मंडी बोर्ड में भी लगभग 40 प्रतिशत पद खाली हैं।

तत्काल शुरू की जाए भर्ती

पटवारी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मांग की है, केंद्र सरकार की निगरानी में मप्र में कृषि और उससे जुड़े विभागों में रिक्त पदों की स्थिति की तत्काल समीक्षा कराई जाए। खाली पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए। कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदानी स्तर पर संस्थागत क्षमता बढ़ाने की राष्ट्रीय रणनीति तैयार की जाए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder