Download App

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : BJP ने कांग्रेस में की सेंधमारी, तीन निलंबित पूर्व विधायकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, CM सरमा ने कही यह बातचोकर्स का दाग नहीं मिटा पाया दक्षिण अफ्रीका : कोच शुकरी कॉनराड ने हार को खूनी मार की दी संज्ञा, सराहा कीवी टीम कोमहाकालेश्वर मंदिरः : पवित्र भस्म आरती से बाबा महाकाल ने किया स्नान, दिव्य स्वरूप की एक झलक पाने उत्सुक दिखे भक्तबिहार की जनता चाहती है नीतीश को : सीएम के राज्यसभा जाने से दुखी जेडीयू कार्यकर्ता, सीएम हाउस के बाहर समर्थन में लगाए नारे

67 के हुए शिवराज : जन्म दिन पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जीव-प्रकृति से प्रेम करने का दिया संदेश

जन्म दिन पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जीव-प्रकृति से प्रेम करने का दिया संदेश
a

admin

Mar 05, 202601:29 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपना 67वां जन्म दिन मना रहे हैं। इस खास दिन को उन्होंने सिर्फ खुशियों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सार्थक बनाने के लिए पौधरोपण किया। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा कि हर साल के बीतने के साथ हमें यह सोचना चाहिए कि अपनी जिंदगी का बचा हुआ समय कैसे सार्थक और उपयोगी बनाया जाए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जन्मदिन खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है। चारों ओर खुशियां होती हैं, लेकिन जब मैं अपने जन्मदिन के बारे में सोचता हूं, तो मेरे मन में एक ख्याल आता है कि जिंदगी का एक और साल बीत गया और जो बची हुई जिंदगी है उसका कैसे सार्थक उपयोग करें। उनका यह भी मानना है कि जन्मदिन हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने और समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लेने का अवसर देता है।

मनुष्य ही नहीं, यह भी हैं चेतना के अंग

उन्होंने कहा कि हम सबमें एक ही चेतना है। मनुष्य मात्र ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी, कीट-पतंगे और पेड़-पौधे भी उसी चेतना के अंग हैं। इसलिए हमें हर जीव और प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे धर्मग्रंथों में लिखा है आत्मत सर्व भूतेषु, यानी सभी प्राणी अपने जैसे हैं। इसी भावना के साथ हमें सबसे प्रेम करना चाहिए और द्वेष, हिंसा या मारकाट से दूर रहना चाहिए।

प्रेम का सबसे बड़ा भाव सेवा में

उनका मानना है कि प्रेम का सबसे बड़ा रूप सेवा में है। जब हम किसी की मदद करते हैं, किसी की सेवा करते हैं, तब हमारा प्रेम वास्तविक रूप में प्रकट होता है। उन्होंने कहा कि इस जन्मदिन पर उनका संकल्प यही है कि वे हमेशा सेवा और प्रेम की भावना के साथ समाज के लिए काम करें। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारी जिंदगी के लिए कितने जरूरी हैं, इसे आम आदमी भी समझता है। ऑक्सीजन, फल और छाया सब कुछ पेड़ों से ही मिलता है।

पौधे लगाकर दिया पर्यावरण के संरक्षण का संदेश

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने छोटे-छोटे पौधे कई साल पहले लगाए थे, जो अब बड़े होकर फल देने लगे हैं। इसी तरह आज भी उन्होंने नए पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। उनका कहना है कि अगर हर व्यक्ति छोटे-छोटे कदम उठाए और पर्यावरण की सेवा करे, तो हमारी दुनिया और समाज दोनों सुंदर और सुरक्षित बन सकते हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder