Download App

Latest News

ग्रीनलैंड पर पीछे हटने का सवाल नहीं : ट्रंप ने यूरोपीय देशों को दिया सख्त संदेश, अमेरिका को बताया दुनिया को ताकतवर देश भीसिनेमा जगत के लिए यादगार दिन है 20 जनवरी : सिनेमेटोग्राफर वी.के. मूर्ति को आज के ही दिन नवाजा गया था दादा साहब फाल्के अवार्ड से सुबह के नाश्ते से बनती है पूरे दिन की एनर्जी : इन चीजों से दें शरीर को भरपूर ताकत शादी के 10 साल और यह सफर अभी भी जारी है : असिन ने दिखाई एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक

भाजपा में नबीन युग शुरू : पीएम मोदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं, नड्डा ने भी की सराहना

पीएम मोदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं, नड्डा ने भी की सराहना
a

admin

Jan 20, 202612:13 PM

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में आज से नवीन युग की शुरुआत हो गई। अब तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे नितिन नबीन ने मंगलवार को निर्वाचन पत्र मिलने के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के संगठन पर्व के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण मंच पर मौजूद थे। इस दौरान, के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा। इस संगठन पर्व के दौरान पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता, जिनमें सभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य इकाई के अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी मुख्यालय में मौजूद रहे।

जेपी नड्डा ने दीं नितिन नबीन को दीं शुभकामनाएं

पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन पदभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महान पार्टी, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ के तौर पर आगे बढ़ने का सौभाग्य मिला। इसी को आगे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा के तौर पर आगे बढ़ाया।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान नितिन नवीन ये पदभार संभाल रहे हैं।उन्होंने कहा, नितिन नवीन जो मूलतरू कार्यकर्ता हैं, वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं।

नड्डा ने की नितिन नबीन की तारीफ

नड्डा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में आपको सारे देश का भ्रमण करने का मौका मिला, आपने सारे देश को समझा। आप सिक्किम के प्रभारी रहे और आप छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी रहे, जहां आपने भाजपा सरकार लाने में बहुत बड़ा योगदान किया। ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। आपको बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
भाजपा में नबीन युग शुरू : पीएम मोदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं, नड्डा ने भी की सराहना