Download App

Latest News

रुपया संभालने की मुहिम : आरबीआई का बड़ा फैसला, बैंकों की खुली पोजिशन पर रोकबालेंद्र शाह : पीएम मोदी की बधाई से गदगद हुए नेपाल के नए पीएम, साथ काम करने के लिए दिखाई उत्सुकताछिंदवाड़ा हादसे पर सियासी घमासान : सरकारी फरमान पर जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- अब संवेदना भी हो गई खत्मजेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित : पीएम मोदी ने आम जनता से कराया उद्घाटन, कहा- युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा हवाई अड्डाअब बाबा विश्वनाथ की नगरी में सुनाई देगी विक्रमोत्सव की गूंज : 3 से 5 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, सम्राट विक्रमादित्य के वैभवशाली कालखंड का होगा मंचन

जेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित : पीएम मोदी ने आम जनता से कराया उद्घाटन, कहा- युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा हवाई अड्डा

पीएम मोदी ने आम जनता से कराया उद्घाटन, कहा- युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा हवाई अड्डा
a

admin

Mar 28, 202601:44 PM

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन किया है। यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा नेशनल एयरपोर्ट है, जो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करेगा। खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन जनता से कराया। उन्होंने कहा कि यह उद्घाटन वे नहीं कर रहे हैं, बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित जनता कर रही है। यह एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य को उड़ान देने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद जनता से मोबाइल फोन की फ्लैस लाइट आॅन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। मैं चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग करें। इसलिए आप अपने मोबाइल फोन निकालकर फ्लैस लाइट जलाएं और इसका उद्घाटन करें। पीएम की अपील पर जनता ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा, आप इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहे हैं। ये आपकी (जनता) की अमानत है। ये आपका भविष्य है और आपका पुरूषार्थ है। इसलिए उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है।

विकसित यूपी-विकसित भारत अभियान का नया अध्याय शुरूः पीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम विकसित यूपी-विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक हो गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं, जिनमें एक यह कि एयरपोर्ट के शिलान्यास करने का अवसर मुझे मिला था और उद्घाटन का सौभाग्य भी मिला है। मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया है। दूसरा यह कि जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ भव्य एयरपोर्ट का भी नाम जुड़ गया है।

एयरपोर्ट ने इन शहरों को होगा फायदा

उन्होंने कहा कि नोएडा के इस एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे शहरों को बड़ा लाभ होने वाला है। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और यहां के नौजवानों के लिए अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे, साथ ही यह श्विकसित उत्तर प्रदेशश् की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा।

पीएम ने एयरपोर्ट के लिए यूपी की जनता को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इस एयरपोर्ट के लिए बधाई देता हूं। आज का यह कार्यक्रम भारत के नए मिजाज का प्रतीक है। आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने विकास को जारी रखा है।

कुछ सप्ताह में ही यूपी को मिली चैथी बड़ी सौगात

उन्होंने कहा, मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करूं तो पिछले कुछ सप्ताह में ही यह चैथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। कुछ ही सप्ताह में नोएडा में बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की शिलान्यास हुआ। देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी। इसी कालखंड में मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया। इतने कम समय में आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आप सभी के हाथों से उद्घाटन भी हो गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
जेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित : पीएम मोदी ने आम जनता से कराया उद्घाटन, कहा- युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा हवाई अड्डा