Download App

Latest News

ताज होटल को यरवदा और आर्थर रोड जेल बना दिया : पार्षदों की बाड़े बंदी पर राउत का शिंदे पर तीखा हमला यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर-मेडिकल टेक्नोलॉजी हब : सीएम योगी लखनऊ में हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का किया शुभारंभ जेल में ही रहेंगे कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल : रेप केस में कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत की लगाई थी गुहारभोजपुरी सिनेमा को मिली नई 'कलेक्टर साहिबा' : संजना पांडे की फिल्म का ट्रेलर आउटकैल्शियम से भरपूर है शंख भस्म : हड्डियों और जोड़ों को देती है नया जीवन

कांग्रेस को विदेशी घुसपैठिए ज्यादा पसंद : असम में पीएम मोदी का तीखा हमला, कहा- सियासी फायदे के लिए राज्य को धकेला हिंसा की आग में

असम में पीएम मोदी का तीखा हमला, कहा- सियासी फायदे के लिए राज्य को धकेला हिंसा की आग में
a

admin

Jan 18, 202603:24 PM

कालियाबोर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया। उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और असम को हिंसा की आग में धकेला।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ सरकारें बनाने और कुछ वोट पाने के लिए असम की मिट्टी को घुसपैठियों को सौंप दिया था। यही नहीं कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और राज्य को हिंसा की आग में धकेला। उन्होंने उन्होंने कहा कि आजादी के बाद असम के सामने बड़ी चुनौतियां थीं, लेकिन कांग्रेस ने उन समस्याओं का समाधान खोजने की बजाय उस पर सियासी रोटियां सेंकी।

असम के दरवाजे घुसपैठियों के आवभगत में लगरी रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि जब विश्वास की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने विभाजन को बढ़ाया। जब संवाद की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने उपेक्षा की और बातचीत के रास्ते बंद किए। जब जरूरत अपने लोगों के जख्म भरने और असम के लोगों की सेवा करने की थी, तब कांग्रेस असम के दरवाजे घुसपैठियों के आवभगत में लगी रही।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस असम के लोगों को अपना नहीं मानती है। कांग्रेस के लोगों को विदेशी घुसपैठिए ज्यादा पसंद हैं, क्योंकि वे यहां आकर कांग्रेस के कट्टर वोट बैंक बन जाते हैं। इसलिए कांग्रेस के राज में विदेशी घुसपैठिए आते रहे, असम की लाखों बीघा जमीन पर कब्जा करते रहे और कांग्रेस सरकार उनकी मदद करती रही।

असम का सम्मान कांग्रेस को नहीं लगता अच्छा

उन्होंने कहा कि जब हम असम की कला, संस्कृति और पहचान का सम्मान करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें तकलीफ हो जाती है। असम का सम्मान कांग्रेस के लोगों को अच्छा नहीं लगता। कांग्रेस ने भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न देने का विरोध किया था। कांग्रेस के कर्नाटक सरकार के मंत्री ने असम में सेमीकंडक्टर यूनिट का विरोध किया था।

हमेशा दूर की पीड़ा से परेशान रहा नार्थ ईस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा हमेशा दूरी की रही है। दूरी दिलों की और दूरी स्थानों की रही। दशकों तक यहां के लोगों को ये महसूस होता रहा कि देश का विकास दूसरी जगह हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इसका असर सिर्फ अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा, बल्कि भरोसे पर भी पड़ा। इस भावना को बदलने का काम भाजपा ने किया।

डबल इंजन सरकार ने नार्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता दी

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता बनाया है। रोडवेज, रेलवे, एयरवेज और वाटरवेज के माध्यम से असम को जोड़ने का काम एक साथ शुरू हुआ, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी परवाह नहीं की। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो असम को बहुत कम (लगभग 2000 करोड़ रुपए) रेल बजट मिलता था। अब भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए सालाना कर दिया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder