Download App

Latest News

मप्र में सूरज के हीट अटैक का दौर : नर्मदापुरम का मार्च के दूसरे सप्ताह में ही चढ़ा पारा, खूब तप रहे रतलाम-मंडला भीमोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं : कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोलसिनेमा का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं : संवेदनशीलता भी बड़ी जिम्मेदारी : प्रकाश झाउसने रन आउट करने का कर लिया था फैसला, : मेहदी हसन की हरकत पर सलमान आगा ने निकाली भड़ास, सुलह को लेकर कही यह बातयूनियन कार्बाइड फैक्ट्री : हाईकोर्ट ने मप्र सरकार से मांगी कार्ययोजना, 23 मार्च को पेश करना होगा दूषित मिट्टी और भूजल के आंकलन का ब्योरा

जहां कांग्रेस की सोच होती है खत्म, वहां से शुरू होता है हमारा काम : असम से पीएम मोदी ने किया तीखा प्रहार

असम से पीएम मोदी ने किया तीखा प्रहार
a

admin

Mar 14, 202601:08 PM

सिलचर। असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमर कस ली है। वे चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले लगातार राज्य का दौर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी एक बार फिर शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने शनिवार को असम के शिलांग-सिचलर काॅरिडोर का भूमिपूजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहां से हमारा काम शुरू होता है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से और दिल से, दोनों से ही दूर रखा। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को एक तरह से भुला दिया था। लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट को ऐसे कनेक्ट किया है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा है। आज नॉर्थ-ईस्ट भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है। दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

नार्थ ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था कांग्रेस ने

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, जैसे कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक वैली को बेहाल करने में कांग्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी बाउंड्री खींचने दी, जिसने बराक घाटी का समुद्र से संपर्क कट गया। जो बराक वैली कभी ट्रेड रूट और एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी, उस बराक वैली से उसकी ताकत ही छीन ली गई। आजादी के बाद भी दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कुछ खास नहीं हुआ।

पूर्वोत्तर के लोगों को दशकों से काॅरिडोर का इंतजार

उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए 24,000 करोड़ रुपए की लागत वाले शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया गया है। कांग्रेस तो यह गिन भी नहीं सकती कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में कितने शून्य होते हैं। जहां कांग्रेस की सोच खत्म होती है, वहां से हमारा काम शुरू होता है। यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर के लोगों के दशकों लंबे इंतजार को खत्म कर रहा है। इस कॉरिडोर के जरिए सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा से जुड़ जाएगा।

हम बाॅर्डर के गांवों को मानते हें देश के पहले गांव

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गया, उसको प्राथमिकता देना भाजपा का मंत्र है। कांग्रेस की सरकारें बॉर्डर एरिया के देश के अंतिम गांव मानती थीं। हम बॉर्डर के गांवों को देश के पहले गांव मानते हैं। इसलिए बॉर्डर एरिया के विकास के लिए कछार जिले से ही श्बाइब्रेंट विलेज प्रोग्रामश् का अगला चरण शुरू किया था। इसे बराक वैली के भी अनेकों गांवों में सुधार होना तय हुआ।

डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए कर रही निरंतर काम

किसानों के मुद्दे पर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है। शुक्रवार को ही गुवाहाटी से मैंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी की है। कांग्रेस वालों ने इतने साल राज किया, प्रधानमंत्री तो असम से चुनकर गए थे लेकिन उसके बावजूद भी एक रुपया भी नहीं दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में ही उलझाए रखा था। कांग्रेस ने असम को श्फूट डालो और राज करोश् नीति की प्रयोगशाला बनाया। आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
जहां कांग्रेस की सोच होती है खत्म, वहां से शुरू होता है हमारा काम : असम से पीएम मोदी ने किया तीखा प्रहार