Download App

Latest News

रुपया संभालने की मुहिम : आरबीआई का बड़ा फैसला, बैंकों की खुली पोजिशन पर रोकबालेंद्र शाह : पीएम मोदी की बधाई से गदगद हुए नेपाल के नए पीएम, साथ काम करने के लिए दिखाई उत्सुकताछिंदवाड़ा हादसे पर सियासी घमासान : सरकारी फरमान पर जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- अब संवेदना भी हो गई खत्मजेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित : पीएम मोदी ने आम जनता से कराया उद्घाटन, कहा- युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा हवाई अड्डाअब बाबा विश्वनाथ की नगरी में सुनाई देगी विक्रमोत्सव की गूंज : 3 से 5 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, सम्राट विक्रमादित्य के वैभवशाली कालखंड का होगा मंचन

मेरा बूथ सबसे मजबूत : असम फतह करने पीएम मोदी ने कसी कमर, पुडुचेरी के बूर्थ कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

असम फतह करने पीएम मोदी ने कसी कमर, पुडुचेरी के बूर्थ कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
a

admin

Mar 28, 202612:56 PM

नई दिल्ली। असम की सत्ता में भाजपा को एक बार फिर काबिज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमर कस ली है। एक ओर जहां वे राज्य का ताबड़तोड़ दौरा कर भाजपा के पक्ष में महौल बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद भी कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी सोमवार को असम में मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पीएम पुडुचेरी के बूर्थ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इससे पहले उन्होंने दोनों राज्यों में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि जनता डबल-इंजन वाली एनडीए सरकार के साथ अगले पांच साल और बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में दोपहर एक बजे शामिल होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 30 तारीख की दोपहर को, मैं मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद- असम कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। उन्होंने आगे लिखा, पिछले एक दशक में असम ने जो प्रगति की है, वह सबके सामने है। यह राज्य सभी क्षेत्रों में हुई अपनी विकास यात्रा के लिए जाना जाता है। इसीलिए, असम का रुख एकदम स्पष्ट है। यहां पूरी तरह से एनडीए का ही बोलबाला है। यहां की जनता डबल-इंजन वाली एनडीए सरकार के साथ अगले पांच साल और बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पुडुचेरी में शाम 5.30 बजे रखा गया पीएम मोदी का कार्यक्रम

पुडुचेरी में पीएम मोदी का कार्यक्रम शाम 5.30 बजे रखा गया है। इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 30 तारीख को शाम 5ः30 बजे श्मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद- पुडुचेरीश् में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार है। प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा, ष्पिछले 5 सालों में डबल-इंजन वाली एनडीए सरकार ने पुडुचेरी की जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया है। यही कारण है कि पुडुचेरी की जनता एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद देने जा रही है।

एक्स अकाउंट नरेंद्र मोदी.इन ने इन कार्यक्रमों को लेकर जनता से अपील करते हुए लिखा, इस अवसर का लाभ उठाएं और नमो ऐप के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ने के लिए अभी पंजीकरण करें। एक विकसित असम और मजबूत पुडुचेरी के लिए अपने विचार साझा करें।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder