Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमभारतीय शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक : बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखी तेजी खाद की कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं : मिडिल ईस्ट वार के बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग, दिए सख्त निर्देशदिल्ली विधानसभा में गूंजा शीशमहल मुद्दा : मंत्री वर्मा ने खोली ‘महंगे राज’ की परतें, पढ़ें पूरी खबरछिंदवाड़ा का जहरीला सिरप कांड : एसआईटी ने कोर्ट में पेश की फाइनल रिपोर्ट, गुनहगारों की बढ़ी मुश्किलें

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : पीएम मोदी 11 को भव्य कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, सुरक्षा को चाक-चैबंद करने में जुटा प्रशासन

पीएम मोदी 11 को भव्य कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, सुरक्षा को चाक-चैबंद करने में जुटा प्रशासन
a

admin

Jan 09, 202612:50 PM

सोमनाथ। सनातन संस्कृति व आध्यात्मिक गौरव की अक्षुण्ण विरासत सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के एक हजार साल होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के सोमनाथ मंदिर दौरे से पहले तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिला प्रशासन का फोकस सुरक्षा इंतजामों पर है। बता दें कि 8 जनवरी से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। पर्व में शामिल होने के लिए अन्य राज्यों के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में प्रशासन पीएम की सुरक्षा को चाक चैबंद करने में जुआ है।

सोमनाथ के एसपी जयदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पीएम मोदी के दौरे के समय पूरे कार्यक्रमों में जल, थल और आकाश तीनों स्तर से सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। 20 से अधिक आईपीएस रैंक के अधिकारी होंगे। इंस्पेक्टर, एसआई और डिप्टी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ओंकार जाप में भाग लेंगे मोदी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत प्रधानमंत्री मोदी शनिवार की शाम को सोमनाथ आएंगे। अपने दौरे के दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ऑफिस में मीटिंग और फिर मंदिर में दर्शन करना शामिल है। एसपी जयदीप सिंह जडेजा ने बताया कि 10 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ओंकार जाप का हिस्सा बनेंगे। दूसरे दिन 11 जनवरी को सुबह प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वे शोभा यात्रा में भी शामिल होंगे और फिर एक भव्य सभा को संबोधित करेंगे।

लगातार 72 घंटे का जाप जारी

शिव पूजा की आवाजों, धुनों और संगीत से सोमनाथ पूरी तरह शिवमय हो चुका है। शंखनाद और वैदिक मंत्रों के साथ लगातार 72 घंटे का ओंकार जाप जारी है। सोमनाथ की मुख्य सड़कों समेत प्रमुख जगहों को सजाया जा रहा है। सोमनाथ मंदिर के भक्तिमय माहौल को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder